न्यूयॉर्क: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने 'टाइम100 नेक्स्ट' की सूची में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।हालांकि, सूची में सोशल मीडिया मंच ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि टाइम100 नेक्स्ट सूची विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों को दर्शाने वाली 'टाइम100' की सूची से प्रेरित है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी के पुत्र आकाश को ‘लीडर’ श्रेणी के तहत सूची में शामिल किया गया है।
