बिजनेस

Airtel Dividend: एयरटेल को मार्च तिमाही में हुआ 2072 करोड़ का प्रॉफिट, किया डिविडेंड का ऐलान

Airtel Q4 Financial Results: भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा है कि हमारे कंसोलिडेटेड परफॉर्मेंस पर मुख्स रूप से नाईजीरिया की करेंसी नायरा के अवमूल्यन का असर पड़ा है। हमने इस तिमाही में 78 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े और 209 रुपये का एआरपीयू (ARPU) हासिल करने में सफल रहे।

Image

एयरटेल को हुआ 2072 करोड़ का प्रॉफिट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरटेल ने किए तिमाही नतीजे घोषित
  • हुआ 2072 करोड़ रु का प्रॉफिट
  • कंपनी ने घोषित किया डिविडेंड

Airtel Q4 Financial Results: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल का पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में प्रोफिट 31 प्रतिशत घटकर 2,072 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल ने मंगलवार को जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की शेयर बाजार को सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 3,005.6 करोड़ रुपये का प्रोफिट कमाया था। तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 4.4 प्रतिशत बढ़कर 37,599.1 करोड़ रुपये हो गया जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह 36,009 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें -

78 लाख नए ग्राहक जोड़े

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा है कि हमारे कंसोलिडेटेड परफॉर्मेंस पर मुख्स रूप से नाईजीरिया की करेंसी नायरा के अवमूल्यन का असर पड़ा है। हमने इस तिमाही में 78 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े और 209 रुपये का एआरपीयू (ARPU) हासिल करने में सफल रहे।

डिविडेंड का किया ऐलान

भारती एयरटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले पूर्ण चुकता शेयर (Fully Paid-Up Equity Share) पर 8 रुपये और पांच रुपये की फेस वैल्यू वाले आंशिक चुकता शेयर (Partly Paid-Up Equity Share) पर 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।

FY24 में कितना कमाया मुनाफा

वित्त वर्ष 2023-24 में भारती एयरटेल का मुनाफा 10.5 प्रतिशत गिरकर 7,467 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 8,346 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 7.7 प्रतिशत बढ़कर 1,49,982.4 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 1,39,144.8 करोड़ रुपये था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article