बिजनेस

Air India का बड़ा फैसला, 1 सितंबर से दिल्ली वाशिंगटन के बीच नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स

Air India Flight Suspension: ​Air India अपने 26 Boeing 787-8 विमानों का बड़ा रेट्रोफिटिंग प्रोग्राम चला रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। इस काम के दौरान कई विमान लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे, और यह प्रक्रिया 2026 के आखिर तक चलेगी। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से लंबी दूरी की उड़ानों का रूट बड़ा हो जाता है, जिससे ऑपरेशन मुश्किल और महंगा हो जाता है।

Image

Air India (Pic Credit: Canva)

Air India Flight Suspension: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन Air India ने 11 अगस्त 2025 को घोषणा की कि वह 1 सितंबर 2025 से दिल्ली और वाशिंगटन डी।सी। के बीच सभी उड़ानें बंद कर देगी। एयरलाइन ने इसके पीछे ऑपरेशनल कारण बताए हैं। कंपनी का कहना है कि पूरे नेटवर्क की भरोसेमंद और सुचारू सेवा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

क्यों बंद हुईं उड़ानें?

Air India अपने 26 Boeing 787-8 विमानों का बड़ा रेट्रोफिटिंग प्रोग्राम चला रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। इस काम के दौरान कई विमान लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे, और यह प्रक्रिया 2026 के आखिर तक चलेगी। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से लंबी दूरी की उड़ानों का रूट बड़ा हो जाता है, जिससे ऑपरेशन मुश्किल और महंगा हो जाता है।

यात्रियों पर असर

जिन यात्रियों ने 1 सितंबर के बाद की दिल्ली–वाशिंगटन फ्लाइट बुक कर रखी है, उनसे Air India संपर्क करेगी। कंपनी उन्हें दूसरी फ्लाइट में रीबुकिंग या फुल रिफंड का विकल्प देगी। वाशिंगटन जाने के लिए अभी भी वन-स्टॉप उड़ानें उपलब्ध रहेंगी न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो या सैन फ्रांसिस्को होते हुए। अलास्का एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयर लाइन्स के साथ साझेदारी के जरिए यात्री एक ही टिकट पर सफर कर सकेंगे और सामान सीधा फाइनल डेस्टिनेशन तक चेक-इन होगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास वर्तमान में 116 विमानों का बेड़ा है, जो रोज़ाना 500 से अधिक उड़ानें संचालित करता है और 38 घरेलू व 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ता है। यही नहीं हाल ही में कंपनी ने फ्रीडम सेल भी शुरू की है जिसके तहत लोगों को महज 1279 रुपए में हवाई सफर का फायदा मिल सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article