बिजनेस

पैसा ही पैसा! 1-2 नहीं, 14 कंपनियां देंगी ₹213 कमाने का मौका; देखें पूरी लिस्ट

Dividends: ​एक्स-डेट से तय होता है कि कंपनी का मुनाफा (जैसे डिविडेंड) किसे मिलेगा। अगर आप एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदते हैं डिविडेंड आपको मिलेगा। अगर आप एक्स-डेट के दिन या बाद में खरीदते हैं डिविडेंड पुराने मालिक को जाएगा। अक्सर, एक्स-डेट पर शेयर का भाव डिविडेंड की राशि के बराबर थोड़ा गिर जाता है।

Image

Dividend (Pic Credit: canva)

Dividends: अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल शेयर बाजार में आने वाले दिनों में पैसा ही पैसा बरसने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज 11 अगस्त 2025 को 14 बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक आज या इसके बाद इन कंपनियों के शेयर खरीदेगा, तो उसे इस बार का डिविडेंड नहीं मिलेगा। डिविडेंड का हक उसी निवेशक को होगा जिसके पास एक्स-डेट से पहले ये शेयर थे।

एक्स-डेट क्यों जरूरी होती है?

एक्स-डेट से तय होता है कि कंपनी का मुनाफा (जैसे डिविडेंड) किसे मिलेगा। अगर आप एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदते हैं डिविडेंड आपको मिलेगा। अगर आप एक्स-डेट के दिन या बाद में खरीदते हैं डिविडेंड पुराने मालिक को जाएगा। अक्सर, एक्स-डेट पर शेयर का भाव डिविडेंड की राशि के बराबर थोड़ा गिर जाता है।

आज जिन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हैं और उनका डिविडेंड

  • Akzo Nobel India Ltd – स्पेशल डिविडेंड ₹156/शेयर
  • Castrol India Ltd – इंटरिम डिविडेंड ₹3.50/शेयर
  • Globus Spirits Ltd – ₹2.76/शेयर
  • GPT Infraprojects Ltd – ₹1/शेयर
  • Indo Count Industries Ltd – फाइनल डिविडेंड ₹2/शेयर (FY25)
  • Jio Financial Services Ltd – फाइनल ₹0.50/शेयर
  • K.P. Energy Ltd – ₹0.20/शेयर
  • KPI Green Energy Ltd – ₹0.20/शेयर
  • Kalyani Steels Ltd – ₹10/शेयर
  • Neelamalai Agro Industries Ltd – ₹30/शेयर
  • Rashi Peripherals Ltd – ₹2/शेयर
  • Shri Dinesh Mills Ltd – ₹2/शेयर
  • Starteck Finance Ltd – ₹0.25/शेयर
  • Tainwala Chemicals and Plastics (India) Ltd – ₹3/शेयर

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article