Air India Express Flights from Ayodhya Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन कर दिया है। ऐसे में इस हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देश के तीन शहरों से अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट का ऐलान किया है। यह फ्लाइट्स बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के बीच 17 जनवरी 2024 से सीधी फ्लाइट होंगे। इसके अलावा एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू करेगी।
जानें क्या है शेड्यूल
बेंगलुरु से अयोध्या के बीच फ्लाइट के शेड्यूल की बात करें तो 17 जनवरी को सुबह 8.05 मिनट पर पहली फ्लाइट होगी, जो 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से दिन में 3.40 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी और बेंगलुरु 6.10 मिनट पर पहुंचेगी। अयोध्या से पहली फ्लाइट 17 जनवरी को सुबह 11.05 मिनट पर उड़ान भरकर दिन में 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से दिन में 1.25 मिनट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान भरकर अयोध्या दिन में 3.10 मिनट पर पहुंचेगा।
इंडिगो भी कर चुकी है एलान
जैसा आयोध्या के एयरपोर्ट का अनावरण किया है। इस खास मौके पर इंडिगो की पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि कमर्शियल फ्लाइट का संचालन 6 जनवरी 2024 से शुरू होगा। इंडिगो ने 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या के बीच फ्लाइट का संचालन शुरू कर देगी।
