बिजनेस

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को देंगे ₹1 करोड़ की सहायता

Ahmedabad Plane Crash: टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में ऐलान किया है कि 'हम घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सारी जरूरी देखभाल और सहायता मिले।

Image

अहमदाबाद विमान हादसे पर टाटा ग्रुप का ऐलान

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान
  • विमान हादसे में मरने वालों को मिलेगी आर्थिक मदद
  • परिवारों को टाटा ग्रुप देगा 1-1 करोड़ रु

Ahmedabad Plane Crash: टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में ऐलान किया है कि 'हम घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सारी जरूरी देखभाल और सहायता मिले। इसके अलावा हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे।'

ये भी पढ़ें -

घटना पर जताया दुख

टाटा ग्रुप की ओर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि 'एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।'

चंद्रशेखरन नेकहा कि 'हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।'

कब हुआ हादसा

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI171 आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान अपनी उड़ान के दौरान अधिकतम 174 नॉट (322 किमी/घंटा) की गति ही प्राप्त कर सका।

रिपोर्ट्स के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट ने कथित तौर पर संकट का संकेत जारी किया। शुरुआती मेडे कॉल के बाद कॉकपिट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच कोई और संवाद नहीं हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article