बिजनेस

Retail Inflation: थोक के बाद खुदरा महंगाई भी घटी, मार्च में रही 3.34%, अगस्त 2019 के बाद से सबसे कम

Retail Inflation of India: मंगलवार को जारी किए गए ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की खुदरा महंगाई मार्च 2025 में गिरकर 3.34 प्रतिशत रह गई, जो अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है। मार्च 2025 की मुद्रास्फीति में गिरावट महीने के दौरान खाद्य महंगाई में तेज गिरावट के चलते आई है।

Image

खुदरा महंगाई में आई कमी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुदरा महंगाई भी घटी
  • मार्च में रही 3.34 फीसदी
  • अगस्त 2019 के बाद से सबसे कम

Retail Inflation in India: मंगलवार को जारी किए गए ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की खुदरा महंगाई मार्च 2025 में गिरकर 3.34 प्रतिशत रह गई, जो अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है। मार्च 2025 की मुद्रास्फीति में गिरावट महीने के दौरान खाद्य महंगाई में तेज गिरावट के चलते आई है। इससे पहले फरवरी 2025 में सीपीआई मुद्रास्फीति 3.61 प्रतिशत और मार्च 2024 में 4.38 प्रतिशत थी। मार्च 2025 में मुद्रास्फीति की दर अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है, जब यह 3.28 प्रतिशत थी। इससे पहले जारी हुए आंकड़ों के अनुसार भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति (थोक महंगाई) भी फरवरी के 2.38 प्रतिशत के मुकाबले मार्च में घटकर 2.05 प्रतिशत रह गई।

ये भी पढ़ें -

खाद्य महंगाई कितनी घटी

खाद्य मुद्रास्फीति तेजी से घटकर 2.69 प्रतिशत रह गई, जबकि फरवरी 2025 में यह 3.75 प्रतिशत थी। उससे पहले मार्च 2024 में खाद्य महंगाई 8.52 प्रतिशत थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सीपीआई मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

सब्जियों की महंगाई दर घटी

मार्च में सब्जियों की महंगाई दर फरवरी के -1.07 प्रतिशत से घटकर -7.04 प्रतिशत हो गई, जबकि दालों और उत्पादों की महंगाई दर फरवरी के -0.35 प्रतिशत से घटकर -2.73 प्रतिशत हो गई। अनाज और उत्पादों की महंगाई दर 5.93 प्रतिशत, दूध और उत्पादों की महंगाई दर 2.56 प्रतिशत रही। ईंधन और लाइट की महंगाई दर 1.48 प्रतिशत रही।

हाउसिंग मुद्रास्फीति में हुआ इजाफा

एनएसओ ( National Statistical Office) के आंकड़ों के अनुसार, हाउसिंग मुद्रास्फीति फरवरी में 2.91 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 3.03 प्रतिशत हो गई, जबकि कपड़े और जूते की मुद्रास्फीति 2.62 प्रतिशत पर स्थिर रही। मार्च में स्वास्थ्य के लिए मुद्रास्फीति 4.26 प्रतिशत थी और शिक्षा मुद्रास्फीति 3.98 प्रतिशत थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article