बिजनेस

ICICI Prudential AMC: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने स्मॉलकैप-मिडकैप योजनाओं में रोका निवेश, SEBI ने जताई थी चिंता

ICICI Prudential Asset Management Company: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड 14 मार्च से मिडकैप और स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में लम्पसम मोड (एक साथ बड़ी राशि का निवेश करना) में निवेश रोक रही है। हालांकि इनमें एसआईपी बरकरार रखी जा सकती है।

Image

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने स्मॉलकैप-मिडकैप स्कीम में रोका निवेश

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने उठाया बड़ा कदम
  • स्मॉलकैप-मिडकैप योजनाओं में रोका लम्पसम निवेश
  • SEBI ने जताई थी चिंता

ICICI Prudential Asset Management Company: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह 14 मार्च से अपने मिडकैप और स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में लम्पसम मोड (एक साथ बड़ी राशि का निवेश करना) में निवेश रोक रही है। इसके अलावा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड की किसी भी अन्य योजना से मिडकैप और स्मॉलकैप योजनाओं में स्विच करने पर भी रोक लगा दी है। कंपनी ने कहा है कि 13 मार्च 2024 की कट-ऑफ टाइमिंग (दोपहर 3 बजे) के बाद इस तरह की कोई भी लेनदेन स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें -

सेबी ने जताई चिंता

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने यह कदम मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट को लेकर जताई गई चिंता के बाद उठाया है। सेबी ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए म्यूचुअल फंडों को निवेश पर रोक लगाने जैसे कदम उठाने का सुझाव दिया था।

इन फंडों ने भी लगाई रोक

एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड ने भी स्मॉलकैप फंडों में लम्पसम निवेश पर रोक लगा दी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने कहा कि वह हाई वैल्यूएशन को देखते हुए रोक लगा रहा है। फंड हाउस ने कहा कि मौजूदा स्थिति में एसआईपी के जरिए निवेश करना सही तरीका है।

हालांकि ये रोक स्थाई नहीं है। फंड हर निवेशक को प्रति माह 200,000 रुपये की लिमिट के साथ एसआईपी के जरिए निवेश की सुविधा देगा।

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article