बिजनेस

Phoenix Overseas IPO: फ्लैट लिस्टिंग के बाद फीनिक्स ओवरसीज में लगा 5 फीसदी लोअर सर्किट, निवेशकों को हुआ नुकसान

Phoenix Overseas IPO Listing: 36.03 करोड़ रु फीनिक्स ओवरसीज का SME IPO 20 सितंबर से 24 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 61-रु तय किया गया था। जबकि फाइनल प्राइस 64 रु तय हुआ।

Image

फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा फीनिक्स ओवरसीज का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फीनिक्स ओवरसीज की फ्लैट लिस्टिंग
  • लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
  • 5 फीसदी का नुकसान

Phoenix Overseas IPO Listing: फीनिक्स ओवरसीज का शेयर शुक्रवार 27 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। इसकी शेयर बाजार में फ्लैट लिस्टिंग हुई। कंपनी का शेयर NSE SME पर 64 रु पर लिस्ट हुआ, जबकि इसके आईपीओ में भी शेयरों का दाम यही फिक्स हुआ था। फ्लैट लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आई और शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। करीब पौने 11 बजे NSE SME पर फीनिक्स ओवरसीज का शेयर 3.20 रु या 5 फीसदी की गिरावट के साथ 60.80 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

फीनिक्स ओवरसीज का प्राइस बैंड

36.03 करोड़ रु फीनिक्स ओवरसीज का SME IPO 20 सितंबर से 24 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 61-रु तय किया गया था। जबकि फाइनल प्राइस 64 रु तय हुआ।

कितना हुआ सब्सक्राइब

फीनिक्स ओवरसीज का आईपीओ शानदार डिमांड में रहा और इसके इश्यू को 119.22 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ को 54.34 लाख शेयरों के मुकाबले 64.78 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। रिटेल निवेशक सेगमेंट को 148.43 गुना भारी सब्सक्राइब किया गया।

क्या करेगी फंड का

फीनिक्स ओवरसीज आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कई प्रमुख उद्देश्यों के लिए करेगी। इनमें वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना, बिजनेस का विस्तार करने के लिए अकार्बनिक ग्रोथ इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना शामिल है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article