ये भी पढ़ें -
किस रेट पर बेचे गए शेयर
‘टर्म शीट’ के अनुसार, एबीएफआरएल के 7.31 करोड़ शेयर 79.50 रुपये प्रति शेयर के मिनिमम प्राइस पर बेचे गए। यह मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एबीएफआरएल के 86 रुपये के बंद भाव से करीब 7.6 प्रतिशत कम है।
गोल्डमैन सैक्स इस डील की एकमात्र ‘बुकरनर’ है। इस लेनदेन में 7.31 करोड़ शेयर की बिक्री शामिल है, जो मुंबई स्थित एबीएफआरएल की करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
फ्लिपकार्ट ग्रुप से 1,500 करोड़ रुपये जुटाए
ऑफर के मिनिमम प्राइस पर डील का आकार 583 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो एनएसई और बीएसई पर एक या एक से अधिक ब्लॉक डील्स के जरिए पूरा किया गया। एबीएफआरएल ने अक्टूबर 2020 में घोषणा की थी कि वह फ्लिपकार्ट ग्रुप से 1,500 करोड़ रुपये जुटा रही है।
फ्लिपकार्ट के बाहर निकलने से एबीएफआरएल में उसकी हिस्सेदारी पूरी तरह समाप्त हो गई। एबीएफआरएल में पैंटालून्स, वैन ह्यूसेन और लुई फिलिप जैसे ब्रांड शामिल हैं। (इनपुट - भाषा)
