बिजनेस

Top Mutual Funds: ये MF दे रहे 7 सालों से लगातार 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेश का एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें म्यूचुअल फंड कंपनी कई निवेशकों का पैसा इकट्ठा कर अलग-अलग ऑप्शनों जैसे शेयर, बॉन्ड, और अन्य एसेट्स में निवेश करती है। इसे प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाता है, जो निवेशकों के लिए अधिकतम रिटर्न हासिल करने का प्रयास करते हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ चुनिंदा म्यूचुअल फंड की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते 7 सालों में सालाना 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।

Image

MF की कई स्कीमों ने दिया शानदार रिटर्न

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • MF की कई स्कीमों ने दिया शानदार रिटर्न
  • बीते 7 सालों में दिया लगातार 20% से अधिक रिटर्न
  • लिस्ट में कई मिडकैप फंड शामिल

Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेश का एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें म्यूचुअल फंड कंपनी कई निवेशकों का पैसा इकट्ठा कर अलग-अलग ऑप्शनों जैसे शेयर, बॉन्ड, और अन्य एसेट्स में निवेश करती है। इसे प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाता है, जो निवेशकों के लिए अधिकतम रिटर्न हासिल करने का प्रयास करते हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ चुनिंदा म्यूचुअल फंड की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते 7 सालों में सालाना 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें -

क्वांट म्यूचुअल फंड के दो फंड

लिस्ट में क्वांट म्यूचुअल फंड के दो फंड शामिल हैं। इनमें क्वांट स्मॉल कैप फंड और क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड ने पिछले सात वर्षों में क्रमशः 25.73% और 21.82% सीएजीआर दिया है।

मिडकैप सेगमेंट की दो स्कीम

दो मिडकैप स्कीमों ने भी शानदार रिटर्न दिया है। इनमें मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड और क्वांट मिड कैप फंड ने बीते 7 सालों में क्रमशः 21.55% और 21.26% के सीएजीआर की पेशकश की।

ये हैं दो स्मॉल कैप स्कीम

स्मॉल कैप स्कीमों में निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड और एक्सिस स्मॉल कैप फंड शामिल हैं। इन स्कीमों ने क्रमशः 21.17% और 20.89% के सीएजीआर का रिटर्न दिया है।

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड एक मिड कैप फंड है। इस फंड ने 7 सालों में 20.45% का CAGR दिया है।

क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड

क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड एक फ्लेक्सी कैप फंड है। इस फंड ने पिछले सात वर्षों में 20.27% के सीएजीआर की पेशकश की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article