Adani Power Share Price All Time High: अडानी ग्रुप की अडानी पावर का शेयर आज ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। BSE पर कंपनी का शेयर 639.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 646.85 रु पर खुला और 12 बजे ये 0.55 रु या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 640.35 रु पर है। अभी तक के कारोबार के दौरान अडानी पावर का शेयर 651.60 रु तक गया है, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मौजूदा स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.47 लाख करोड़ रु है। इसका शेयर बीते एक साल से अच्छा रिटर्न दे रहा है।
ये भी पढ़ें -
कितना कराया अडानी पावर ने फायदा
- बीते 5 दिन में अडानी पावर का शेयर करीब 2.5 फीसदी मजबूत हुआ है
- एक महीने में ये 6.6 फीसदी चढ़ चुका है
- 2024 में अब तक कंपनी के शेयर ने करीब 22 फीसदी फायदा कराया है
- 6 महीनों में ये 64.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है
- इसके एक साल का रिटर्न 171 फीसदी रहा है, जिससे निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक हो गया
आगे कितने तक जा सकता अडानी पावर शेयर (Adani Power Target Price)
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अल्फा बॉट कैपिटल के सीएमटी, फाउंडर संकेत ठाकर के अनुसार अडानी पावर ने इंट्राडे चार्ट पर फ्रेश ब्रेकआउट के साथ अपना ऑल-टाइम लेवल छू लिया, जिससे इसमें और तेजी आने की संभावना है। उनके अनुसार शेयर के लिए टार्गेट 656 रु और 676 रु के हैं।डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
