बिजनेस

Adani Stocks Fall: आज भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट, 10 फीसदी तक टूटे, जानें कितना नुकसान

Fall in Adani Group Stocks: एग्जिट पोल में 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत मिलने के बाद 3 जून को अडानी ग्रुप के शेयर काफी ज्यादा लाभ में रहे थे। मगर मंगलवार के नतीजों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट आई।

Image

अडानी ग्रुप के शेयर गिरे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
  • 10 फीसदी तक टूटे शेयर
  • मंगलवार को भी आई थी गिरावट

Adani Group Stocks: मंगलवार को आम चुनाव के नतीजे आ गए। NDA को बहुमत मिल गया। मगर NDA गठबंधन 300 सीटों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। वहीं INDIA गठबंधन ने उम्मीद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। एग्जिट पोल के मुकाबले इस बार के नतीजे काफी उलट रहे, जिनमें NDA को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। चुनाव नतीजों से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी मंगलवार को भारी गिरावट आई और ये गिरावट आज भी बरकरार है। बुधवार को करीब साढ़े 10 बजे अडानी ग्रुप के शेयरों में 10.3 फीसदी तक की कमजोरी दिख रही है।

ये भी पढ़ें -

अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल (करीब साढ़े 10 बजे)

  • अडानी पावर : 10.27 फीसदी की गिरावट
  • अडानी टोटल गैस : 2.98 फीसदी की गिरावट
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 3.38 फीसदी की गिरावट
  • अडानी पोर्ट्स : 2.82 फीसदी की गिरावट
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 7.29 फीसदी की गिरावट
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 0.82 फीसदी की गिरावट
  • अडानी विल्मर : 0.74 फीसदी की गिरावट

एग्जिट पोल के बाद हुआ था फायदा

एग्जिट पोल में 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत मिलने के बाद 3 जून को अडानी ग्रुप के शेयर काफी ज्यादा लाभ में रहे थे। मगर मंगलवार के नतीजों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट आई। अडानी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट कैप में मंगलवार को करीब 3 लाख करोड़ रु की गिरावट आई थी। आज भी निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article