बिजनेस

Adani Group: अडानी ग्रुप ने पिछले वित्त वर्ष में चुकाया 58104 करोड़ रुपये का टैक्स, FY23 में रहा था 46610 करोड़ रु

Adani Group: कई क्षेत्रों में काम करने वाली अडानी ग्रुप की कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। ग्रुप ने रविवार को यह जानकारी दी। ग्रुप ने वित्त वर्ष 2022-23 में 46,610 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था।

Image

अडानी ग्रुप ने चुकाया भारी टैक्स

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप ने चुकाया भारी टैक्स
  • FY24 में चुकाया 58104 करोड़ रु का टैक्स
  • FY23 में रहा था 46610 करोड़ रु

Adani Group: कई क्षेत्रों में काम करने वाली अडानी ग्रुप की कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। ग्रुप ने रविवार को यह जानकारी दी। ग्रुप ने वित्त वर्ष 2022-23 में 46,610 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था। अडानी ग्रुप ने बताया कि भुगतान किए गए टैक्सेज में वैश्विक टैक्स, शुल्क और अडानी पोर्टफोलियो की कंपनियों द्वारा वहन किए गए अन्य शुल्क, अन्य हितधारकों की ओर से जुटाए और भुगतान किया गया इनडायरेक्ट टैक्स योगदान और शुल्क और कर्मचारियों के लाभ के लिए सामाजिक सुरक्षा योगदान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

टैक्स पारदर्शिता रिपोर्ट जारी की

अरबपति गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह ने वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024) के लिए अपनी टैक्स पारदर्शिता रिपोर्ट जारी की है।

समूह ने बयान में कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अडानी ग्रुप का कुल ग्लोबल टैक्स और राजकोष में अन्य योगदान 58,104.4 करोड़ रुपये था, जो सूचीबद्ध इकाइयों के अपने पोर्टफोलियो के माध्यम से इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 46,610.2 करोड़ रुपये की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।”

ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियाँ

ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों - अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स द्वारा प्रकाशित स्वतंत्र रिपोर्ट्स में इसकी डिटेल दी गयी है।

इस आंकड़े में तीन अन्य लिस्टेड कंपनियों - एनडीटीवी, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज द्वारा चुकाया गया टैक्स भी शामिल है, जो सात कंपनियों के पास है।

गौतम अडानी का बड़ा बयान

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “भारत के राजकोष में हम खुद को सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक मानते हैं कि हमारी ज़िम्मेदारी अनुपालन से कहीं बढ़कर है। यह ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करने के बारे में भी है। हमारे देश के वित्त में हमारा हर एक रुपया पारदर्शिता और सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, “इन रिपोर्ट को स्वेच्छा से जनता के साथ साझा करके, हमारा उद्देश्य हितधारकों का भरोसा बढ़ाना और जिम्मेदार कॉरपोरेट आचरण के लिए नए मानक स्थापित करना है।” (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article