बिजनेस

IPO Market 2024: साल 2024 में IPO मार्केट का लीडर बना भारत, कंपनियों ने जुटाए 1.69 लाख करोड़ रु

Indian IPO Market in 2024: भारत 2024 में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मार्केट के ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है। देश की हिस्सेदारी दुनिया में आए पब्लिक इश्यू में 23 प्रतिशत की रही है। यह जानकारी रविवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

Image

2024 में भारत का नया कारनामा2024 में भारत का नया कारनामा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 में भारत का नया कारनामा
  • IPO मार्केट में रहा सबसे आगे
  • कंपनियों ने जुटाए 1.69 लाख करोड़ रु

Indian IPO Market in 2024: भारत 2024 में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मार्केट के ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है। देश की हिस्सेदारी दुनिया में आए पब्लिक इश्यू में 23 प्रतिशत की रही है। यह जानकारी रविवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। इंडस वैली एनुअल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में 2024 में कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 19.5 अरब डॉलर (करीब 1.69 लाख करोड़ रु) का फंड जुटाया है। बीते वर्ष देश में 268 आईपीओ आए थे, जिनमें 90 मेनबोर्ड और 178 एसएमई शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

किसका रहा सबसे बड़ा IPO

2024 में भारत का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया द्वारा पेश किया गया है। इस साइज 27,870 करोड़ रुपये था। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था। वहीं, बीते साल यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ भी था।

रिपोर्ट में बताया गया कि वेंचर कैपिटलिस्ट की भारतीय आईपीओ मार्केट में रुचि बढ़ी है। इसकी वजह वेंचर द्वारा फंडिंग कई कंपनियों का सफलतापूर्वक लिस्ट होना है।

एसएमई आईपीओ की औसत मार्केट कैपिटल

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 के बाद वेंचर समर्थित आईपीओ द्वारा जुटाई गई धनराशि 2021 से पहले सभी वेंचर समर्थित आईपीओ द्वारा जुटाई गई कुल राशि की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई है। एसएमई सेक्टर के आईपीओ में भी मजबूत वृद्धि देखी गई है। 2012 के बाद से एसएमई आईपीओ की औसत मार्केट कैपिटल 4.5 गुना बढ़ गई है, जो 2024 में लगभग 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रेवेन्यू तीन गुना होकर 70 करोड़ रुपये पहुंचा

इसके अलावा आईपीओ के समय एसएमई कंपनियों का औसत रेवेन्यू तीन गुना होकर 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि क्विक कॉमर्स सेक्टर में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 25 में इसका आकार 7.1 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 22 में 300 मिलियन डॉलर था।

यह तेजी से विस्तार इंटरनेट की बढ़ती पहुंच, बदलती जीवनशैली और प्लेटफार्मों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण तत्काल डिलीवरी के प्रति उपभोक्ता की प्राथमिकताओं में बदलाव को दर्शाता है।

एवरेज मार्केट कैपिटल में गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक होने वाली कंपनियों के औसत बाजार पूंजीकरण में बीते कुछ वर्षों में गिरावट देखी गई। 2021 में औसत मार्केट कैप 3,800 करोड़ रुपये था, जो 2022 में गिरकर 3,000 करोड़ रुपये हो गया और 2023 में और गिरकर 2,770 करोड़ रुपये हो गया। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article