बिजनेस

Gold-Silver Price Today 1st July 2025: और चढ़े सोना-चांदी के दाम, जानें अपने शहर का भाव

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 01 July 2025 (Gold-Silver Rate Today in Hindi) : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से कीमतों पर प्रभाव पड़ते हैं। आइए जानते हैं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आज आपके शहर में ताजा भाव क्या है।

Image

जानिए सोना-चांदी का ताजा रेट

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 01 July 2025 : सोने की कीमतों में फिर बदलाव हुए। मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 97430 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट बढ़कर 106963 रुपये/किलो पर पहुंच गया। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट95886 रुपये96882 रुपये97430 रुपये
सोना 23 कैरेट95502 रुपये96494 रुपये97040 रुपये
सोना 22 कैरेट87832 रुपये88744 रुपये89246 रुपये
सोना 18 कैरेट71915 रुपये72662 रुपये73073 रुपये
सोना 14 कैरेट56093 रुपये56676 रुपये56997 रुपये
चांदी 999105510 रुपये/किलो105925 रुपये/किलो106963 रुपये/किलो

22 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)24 कैरेट सोना का भाव रुपए में22 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹98950₹90700₹74750
मुंबई में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
दिल्ली में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
कोलकाता में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
पटना में सोना का भाव₹99000₹90750₹74250
जयपुर में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
लखनऊ में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
गुरुग्राम में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
गाजियाबाद में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
नोएडा में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
अयोध्या में सोना का भाव₹99100₹90850₹74340
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
अमरावती में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
हैदराबाद में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
बेंगलुरु में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
गुवाहाटी में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
केरल में सोना का भाव₹98950₹90700₹74210
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹99100₹90850₹7,4340
अहमदाबाद में सोना का भाव₹99100₹90850₹7,4340

सोना टूटा, चांदी में भी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव सोमवार को 200 रुपये घटकर 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार को 97,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। सोने के भाव में लगातार सातवें दिन गिरावट जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपये घटकर 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी सोमवार को 200 रुपये घटकर 1,02,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। शुक्रवार को चांदी 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 520 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 95,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 12.06 डॉलर या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,286.31 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के कम होने से सोने पर दबाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों पर प्रगति से सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की तत्काल आवश्यकता कम हो रही है। मेहता ने कहा कि इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं कम हो रही हैं जिससे महंगाई से बचाव के रूप में सोने का आकर्षण और कम हो रहा है।

आपका सोना कितना प्रतिशत शुद्ध है यह जानें

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।

आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article