बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 25 May 2023: ज्वेलरी खरीदने का बढ़िया मौका, सोना 60000 के नीचे, चांदी 70500 के करीब

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 25 May 2023: आज सोने की कीमतों में गिरावट दिख रही है। इससे 24 कैरेट की सोने की कीमत फिर से 60000 रु के नीचे आ गई है।

Image

आज के सोने-चांदी के रेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सर्राफा बाजार में आज गिरावट
  • सोना फिर से 60000 के नीचे
  • चांदी भी 70500 के करीब तक सस्ती हो गई है

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 25 May 2023: आज सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी दिख रही है। सर्राफा बाजार में आज आई गिरावट से सोना फिर से 60000 रु के नीचे आ गया है। करीब 10 बजे सोने के रेट में 150 रु की गिरावट दिख रही है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59770 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में गिरावट 330 रु की है। इस समय प्रति किलो चांदी का रेट 70,640 रु प्रति किलो पर है।

बुधवार को कहां बंद हुए थे रेट

इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल शाम को सोने का रेट 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 59920 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.46 फीसदी गिर कर 70970 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी सस्ते

10 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 165 रु या 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 59695 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 366 रु या 0.52 फीसदी गिर कर 70720 रु पर है।

22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट जानें

  • 22 कैरेट सोने के रेट 54790 रु पर है
  • 20 कैरेट सोने का भाव 49810 रु पर है
  • 18 कैरेट सोना 44830 रु पर बिक रहा है
  • 16 कैरेट सोना 39850 रु पर बिक रहा है
  • 14 कैरेट सोने का रेट 34870 रु पर है
  • 12 कैरेट सोने का भाव 29890 रु पर है
  • 10 कैरेट सोना इस समय 24900 रु पर है

कॉमेक्स पर आज के रेट

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने-चांदी के रेट लाल निशान में हैं। कॉमेक्स पर सोने का रेट 7.80 डॉलर या 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 1956.80 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.12 डॉलर या 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 23.13 प्रति औंस पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article