बिजनेस

India Post Payments Bank में नहीं खोल पाएंगे ये खाता, मौजूदा ग्राहकों पर क्या होगा असर, जानिए

आईपीपीबी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 18 मई, 2023 से सभी चैनलों के जरिए नया डिजिटल बचत खाता खोलना अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। मगर मौजूदा खाताधारकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Image

डिजिटल सेविंग्स बैंक अकाउंट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • IPPB में लगी डिजिटल खाता खोलने पर रोक
  • किसी भी चैनल से नहीं खोल पाएंगे डिजिटल खाता
  • मौजूदा ग्राहकों को मिलती रहेंगी सर्विसेज

India Post Payments Bank : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने नया डिजिटल बचत बैंक खाता (Digital Savings Bank Account) खोलने पर रोक लगा दी है। फिलहाल अस्थाई तौर पर नये डिजिटल बचत खातों के खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। आप किसी भी माध्यम से IPPB में फिलहाल नया डिजिटल बचत बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे। हालाँकि कोई भी IPPB के बाकी बचत खातों में से कोई भी खाता खोल सकता है, जैसे कि रेगुलर बचत खाता (Regular Savings Account), प्रीमियम बचत खाता (Premium Savings Account) या बेसिक बचत खाता (Basic Savings Account)।

मौजूदा ग्राहकों पर क्या होगा असर

आईपीपीबी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 18 मई, 2023 से सभी चैनलों के जरिए नया डिजिटल बचत खाता खोलना अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। मगर मौजूदा खाताधारकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईपीपीबी ने क्लियर किया है कि मौजूदा ग्राहकों को सभी उपलब्ध सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।

आईपीपीबी डिजिटल बचत खाता

आईपीपीबी को डिजिटल बचत खाते को आप एंड्रॉइड फोन पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आईफोन यूजर्स के लिए ये ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध रहता है। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जिसके पास आधार और पैन कार्ड है, इस खाते को खोल सकता है। ये खाता आप घर बैठे खोल सकते हैं। इसका मतलब है कि कभी भी, कहीं भी बैंकिंग करना।

डिजिटल बचत बैंक खाते के अलावा ऑप्शन

डिजिटल बचत बैंक खाते का ऑप्शन न होने के अलावा आप रेगुलर बचत खाता खोल सकते हैं। रेगुलर बचत खाते के कई फायदे और फीचर्स हैं।

क्या हैं फीचर्स और फायदे

  • आधार का उपयोग करके इंस्टैंट और पेपरलेस खाता खोलना
  • ऑनलाइन लेनदेन के लिए रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड
  • कोई मासिक एवरेज बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं
  • जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया जा सकता है
  • मुफ्त मासिक ई-स्टेटमेंट
  • एसएमएस के जरिए मिनी स्टेटमेंट
  • क्यूआर कार्ड के जरिए ईजी बैंकिंग सर्विसेज
  • IMPS के जरिए इंस्टैंट फंड ट्रांसफर
  • आसान बिल भुगतान और रिचार्ज
  • POSA (पोस्ट ऑफिस बचत खाता) से लिंक किया जा सकता है
  • भीम यूपीआई का उपयोग करके पैसे भेजें और प्राप्त करें

आईपीपीबी प्रीमियम बचत खाता

जो ग्राहक प्रीमियम खाता खोलेंगे उन्हें और भी अधिक सर्विसेज मिलेंगी, जिनमें फ्री डोरस्टेप बैंकिंग शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article