बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 24 May 2023: सोना फिर से 60000 के ऊपर, चांदी का बुरा हाल, रेट 72000 के नीचे

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 24 May 2023: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि सोने का रेट 60000 के ऊपर है।

Image

आज का सोने का भव, 24 मई 2023

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
  • सोना 60000 रु के ऊपर पहुंचा
  • चांदी का दाम 72000 के नीचे

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 24 May 2023 : आज सर्राफा बाजार में नरमी है। मगर सोने और चांदी की कीमतों में बहुत अधिक गिरावट नहीं है। कल सुबह के कारोबार में सोने के रेट 60000 रु के नीचे आ गए थे। मगर आज गिरावट के बावजूद सोना 60000 के ऊपर है। करीब सवा 10 बजे सोने का रेट केवल 10 रु घटा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60,300 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में गिरावट 290 रु की है। इस समय प्रति किलो चांदी का रेट 71770 रु प्रति किलो पर है।

कल कितने पर रहे थे रेट

इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 60310 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.40 फीसदी गिर कर 72,060 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर सोना ऊपर

सवा 10 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 32 रु या 0.05 फीसदी की मजबूती के साथ 60,229 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 301 रु या 0.42 फीसदी गिर कर 71,863 रु पर है।

22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट जानें

  • 22 कैरेट सोने के रेट 55280 रु पर हैं
  • 20 कैरेट सोने का भाव 50250 रु पर है
  • 18 कैरेट सोना 45230 रु पर बिक रहा है
  • 16 कैरेट सोना 40200 रु पर बिक रहा है
  • 14 कैरेट सोने का रेट 35180 रु पर है
  • 12 कैरेट सोने का भाव 30150 रु पर है
  • 10 कैरेट सोना इस समय 25130 रु पर है

कॉमेक्स के लेटेस्ट रेट चेक करें

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने के रेट ऊपर और चांदी में गिरावट है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 3.80 डॉलर या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 1,978.30 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.08 डॉलर या 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 23.54 प्रति औंस पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article