Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 17 April 2023: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जहां शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं बुलियन मार्केट में ज्यादा उतार-चढ़ाव का रुख नही है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 60,280 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 75,730 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत है। अंतिम कारोबारी दिन के मुकाबले सोने में 40 रुपये और चांदी में 10 रुपये की तेजी है।
वायदा कारोबार में क्या हाल
जहां तक वायदा कारोबार की बात है तो सोना MCX पर सोमवार को 60,385 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 75,667 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। सोने में 56 रुपये की तेजी दिख रही है। चांदी फ्लैट है। जहां तक US Comex पर यह 2017 .20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी गिरावट के साथ 25.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
बीते हफ्ते में बना था रिकॉर्ड
सोने ने पिछले हफ्ते के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 480 रु बढ़ा और 61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। कीमतों में तेजी की वजह मजबूत वैश्विक रुख था। जिसकी वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। वहीं अगर चांदी की बात की जाय तो वह 410 रु बढ़कर प्रति किलो 77580 रु पर पहुंच गई। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का रुख देखा जाय तो वह शुक्रवार 2,041 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी भी बढ़त के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस के रेट पर पहुंच गई।
