Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 15 May 2023 : आज सर्राफा बाजार (Bullion Market) में नरमी दिख रही है। सोमवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव (Gold Rate) एक दम फ्लैट है। जबकि चांदी की कीमतों (Silver Rate) में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
24 कैरेट सोने की ताजा कीमत बिना किसी बदलाव के प्रति 10 ग्राम 60930 रु पर है। चांदी की कीमतों में बहुत मामूली तेजी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट आज केवल 20 रु बढ़ा हुआ दिख रहा है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 72980 रु प्रति किलो पर है।
चेक करें कल के रेट
इससे पहले रविवार को भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया था। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 60930 रु पर ही बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.03 फीसदी चढ़ कर 72960 रु पर बंद हुआ था।
एमसीएक्स (MCX) पर मामूली तेजी
इस समय एमसीएक्स (MCX) पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 20 रु या 0.03 फीसदी की मजबूती के साथ 60907 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 66 रु या 0.09 फीसदी बढ़ कर 73120 रु पर है।
कॉमेक्स के क्या हैं भाव
यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट दिख रही है। पर चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब 11 बजे 1.20 डॉलर या 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 2018.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.01 डॉलर या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 24.16 प्रति औंस पर है।
जानिए बाकी कैरेट का सोने का ताजा रेट
22 कैरेट : 55853 रु
20 कैरेट : 50775 रु
18 कैरेट : 45698 रु
16 कैरेट : 40620 रु
14 कैरेट : 35543 रु
12 कैरेट : 30465 रु
10 कैरेट : 25388 रु
बीते हफ्ते सोने के रेट
IBJA Rates के अनुसार 05 मई को सोने की कीमत 61492 रु प्रति 10 ग्राम पर रही थी, जबकि बीते शुक्रवार 12 मई को सोने के रेट 60793 रु प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। इस तरह पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 699 रु की कमी आई थी और सोना फिर से 61000 रु से नीचे खिसक गया था।
