बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 14 May 2023: बीते हफ्ते सोना आया 61000 के नीचे, चांदी में 5240 रु की तेज गिरावट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 14 May 2023 : पिछले हफ्ते सोना और चांदी काफी सस्ते हुए। सोने की कीमत बीते हफ्ते 61000 रु के नीचे आ गई। वहीं चांदी का रेट भी 5000 रु से अधिक गिरा।

Image

सोना चांदी का आज का भाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने-चांदी के रेट गिरे
  • सोना 61000 रु के नीचे आया
  • चांदी का दाम आया 72000 रु के करीब

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 14 May 2023 : बीते कारोबारी हफ्ते में सोने (Gold) के साथ-साथ चांदी (Silver) की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के दौरान सोने-चांदी (Gold-Silver Rate) की कीमतों में अधिकतर दिन कमजोरी आई, जिससे दोनों कीमती धातुएं काफी सस्ती हो गईं। सोने की कीमतों में 699 रु की कमी आई, तो वहीं चांदी का रेट भी 5240 रु गिर गया।

सोने के लेटेस्ट रेट

IBJA Rates के अनुसार 05 मई को सोने की कीमत 61492 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि बीते शुक्रवार 12 मई को सोने के रेट 60793 रु प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। यानी पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 699 रु की कमी आई। इसके साथ ही सोना फिर से 61000 रु से नीचे आ गया।

चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज

बात करें चांदी की तो 05 मई को इसकी कीमत 77280 रु पर बंद हुई थी, जबकि 12 मई को यह 72040 रु पर बंद हुई। इस तरह चांदी का दाम बीते हफ्ते 5240 रु कम हुआ। चांदी की कीमतें बीते हफ्ते केवल मंगलवार को बढ़ी थीं, जबकि बाकी दिनों में इसमें गिरावट आई थी।

किस दिन किस रेट पर बंद हुआ सोना

  • कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव 61169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और मंगलवार को 61533 रुपये पर बंद हुआ था
  • बुधवार को सोना 61495 रु, गुरुवार को 61585 रु और शुक्रवार को 60964 रु पर बंद हुआ था
  • गुरुवार को सोने का क्लोजिंग रेट (61585 रु) हफ्ते के दौरान इसका सबसे ऊंचा बंद स्तर रहा था

चेक करें सर्राफा बाजार के रेट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में इस समय सोने की कीमत 60920 रु पर दिख रही है। सोने की कीमतें फ्लैट हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। वहीं चांदी की कीमत भी बिना किसी गिरावट या तेजी के 72950 रु पर हैं।

बीते एक हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई है, जबकि चांदी का रेट 5 फीसदी से ज्यादा कम हुआ है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article