बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 13 April 2023 : सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, जानें आज के ताजा रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 13 April 2023 : आज सुबह सोने का रेट 100 रु और चांदी का रेट 300 रु बढ़ कर खुला है। कल भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई थी।

Image

आज सोने और चांदी के रेट बढ़े हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
  • सोना 100 रु और चांदी 300 रु हुई महंगी
  • कल भी आई थी दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 13 April 2023 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज गुरुवार को फिर से सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। आज सुबह सोने का रेट 100 रु बढ़ा है। इससे 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60600 रु पर पहुंच गई है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी बढ़त हुई है। प्रति किलो चांदी का रेट 300 रु बढ़ गया है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 76230 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।

कल भी बढ़ी थी सोने-चांदी की चमक

इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। शाम को सोने का रेट 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 60500 रु पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 0.40 फीसदी चढ़ कर 75930 रु पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर क्या हैं रेट

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम इस समय 103 रु या 0.17 फीसदी की उछाल के साथ 60731 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट प्रति किलो 287 रु या 0.38 फीसदी उछल कर 76200 रु पर चल रहा है।

चेक करें कॉमेक्स के ताजा रेट

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 6.70 डॉलर या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 2031.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.18 डॉलर या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 25.64 प्रति औंस पर है।

लगातार महंगा हो रहा सोना

सोने की कीमतों में बीते कई दिनों से लगातार तेजी दिख रही है। इससे पहले हाल ही में सोने के रेट ऑल-टाइम हाई पर भी पहुंच गये थे। सोने ने 61000 रु का आंकड़ा पार कर लिया था। फिलहाल ये फिर से 61000 रु के स्तर के नीचे आ गया है। एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट 61145 रु तक पहुंच गया था। उसके बाद इसकी कीमतों में थोड़ी नरमी आई। पर सोने की कीमत एक बार फिर से ऊपर चढ़ रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article