बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 08 May 2023: सोने की चमक और बढ़ी, रेट में 180 रु का इजाफा, चांदी 77000 के पार

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 08 May 2023: सोने का रेट 60000 रु और चांदी का रेट 77000 रु के ऊपर बरकरार है। आज सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी दिख रही है।

Image

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतें 180 रु बढ़ीं
  • चांदी की कीमतों में 240 रु का इजाफा
  • चांदी का रेट 77000 रु के पार

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 08 May 2023 : आज सोमवार को सुबह के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव ऊपर की ओर चढ़ गया है।

सोने का रेट 180 रु उछला है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60810 रु पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में भी तेजी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट 240 रु बढ़ा है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 77060 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।

कल कहां रहे थे रेट

इससे पहले रविवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 60630 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.31 फीसदी चढ़ कर 76820 रु पर बंद हुआ था।

बाकी कैरेट सोने के रेट

  • 22 कैरेट सोना : 55780 रु
  • 20 कैरेट सोना : 50,708 रु
  • 18 कैरेट सोना : 45,638 रु
  • 16 कैरेट सोना : 40567 रु
  • 14 कैरेट सोना : 35,496 रु
  • 12 कैरेट सोना : 30425 रु
  • 10 कैरेट सोना : 25,354 रु

एमसीएक्स पर भी दिख रही तेजी

करीब सवा 9 बजे एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। सोना प्रति 10 ग्राम 184 रु या 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 60812 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 209 रु या 0.27 फीसदी उछल कर 77256 रु पर है।

कॉमेक्स के ताजा रेट

यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 5.30 डॉलर या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 2,030.10 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.03 डॉलर या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 25.96 प्रति औंस पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article