Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 01 May 2023 : आज से नया महीना शुरू हो गया है और मई के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सोमवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव कल के बंद रेट पर ही है। कल यहां सोने के रेट 60000 रु प्रति 10 ग्राम के नीचे बंद हुए थे। वहीं चांदी का रेट 75000 रु के ऊपर है।
कितने पर है सोने और चांदी के दाम
24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59900 रु पर है। वहीं प्रति किलो चांदी का रेट 75270 रु प्रति किलो पर है। एमसीएक्स आज महाराष्ट्र डे के कारण बंद है।
एमसीएक्स पर सोने का रेट अंतिम कारोबारी दिन प्रति 10 ग्राम 44 रु या 0.07 फीसदी की मजबूती के साथ 59,945 रु पर बंद हुआ था। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 220 रु या 0.29 फीसदी बढ़ कर 75,500 रु पर रही थी।
कॉमेक्स के रेट चेक करें
यूएस कॉमेक्स पर अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी आई। कॉमेक्स पर सोने का रेट 8.40 डॉलर या 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,990.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी का रेट 0.08 डॉलर या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 25.31 प्रति औंस पर रहा।
चेक करें चांदी की अलग-अलग शुद्धता
बता दें कि चांदी 999 99.99 फीसदी शुद्ध होती है। इसे "सिल्वर फाइन" भी कहा जाता है। इसी तरह चांदी 925 92.50 फीसदी शुद्ध होती है। इसे "सिल्वर स्टर्लिंग" भी कहा जाता है।
वहीं चांदी 900 90.00 फीसदी शुद्ध होती है। इसे "सिल्वर कॉइन" भी कहते हैं। चांदी 800 80.00 फीसदी शुद्ध होती है। इसे "सिल्वर जर्मन" भी कहा जाता है।
सोने के अलग-अलग कैरेट
सोना भी अलग-अलग कैरेट में मिलता है। इनमें 24 कैरेट 99.99 फीसदी, 22 कैरेट 91.67 फीसदी, 20 कैरेट 83.33 फीसदी और 18 कैरेट 83.33 फीसदी शुद्ध होता है। कैरेट के आधार पर ही सोने के रेट कम-ज्यादा होते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
