बिजनेस

DA Hike: जुलाई में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी, सैलेरी में होगा इजाफा

7th Pay Commission DA Hike In July 2024: जल्द ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। दरअसल सरकार जल्द ही एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) या डीए में बढ़ोतरी कर सकती है।

Image

जुलाई 2024 में हो सकती है DA में बढ़ोतरी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ेगा
  • जुलाई में हो सकती है बढ़ोतरी
  • 3-5 फीसदी की बढ़ोतरी की है उम्मीद

7th Pay Commission DA Hike In July 2024: जल्द ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। दरअसल सरकार जल्द ही एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) या डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। उम्मीद है कि जुलाई में सरकार फिर से महंगाई भत्ता बढ़ाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। इनमें जनवरी और जुलाई का महीना का शामिल है।

ये भी पढ़ें -

जनवरी में कितना बढ़ा था महंगाई भत्ता

बता दें कि इससे पहले अंतिम बार इसी साल मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। तब 4 फीसदी महंगाई बढ़ा था। भले ही ये मार्च में बढ़ा, मगर लागू इसे जनवरी से ही माना गया। हो सकता है कि सरकार सितंबर-अक्टूबर में महंगाई भत्ता बढ़ाए, मगर लागू इसे इस साल जुलाई से ही माना जाएगा।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

महंगाई भत्ते की गणना करने का फॉर्मूला सरकार ने 2006 में बदल दिया था। इस समय DA की गणना एक नए फॉर्मूले के अनुसार की जाती है।

केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना करने के लिए फॉर्मूला -

DA% = [(पिछले 12 महीनों के लिए AICPI (आधार वर्ष 2001 = 100) का औसत – 115.76)/115.76] x 100

यहां AICPI का मतलब अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक है।

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

सरकार ने आखिरी बार इसी साल मार्च में डीए बढ़ाया था, जो कि जनवरी से लागू हुआ। तब डीए 4 फीसदी बढ़ा था। इससे डीए 50 फीसदी हो गया है। जुलाई में डीए में 3 फीसदी से 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो महंगाई भत्ता बढ़कर 55 फीसदी तक हो सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article