बिजनेस

Bank Holidays List: कल किस-किस शहर में बंद रहेंगे बैंक? क्यों नहीं खुलेंगी ब्रांच, चेक करें

Bank Holiday 7 March 2025: शुक्रवार 7 मार्च को बैंकों की छुट्टी है। कल सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टी देश भर के बैंकों के लिए नहीं है। बल्कि केवल एक राज्य के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि शुक्रवार 7 मार्च को बैंकों की छुट्टी क्यों है और किस राज्य में है। इसके अलावा हम आपको मार्च में सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की जानकारी भी देंगे।

Image

7 मार्च को बंद रहेंगे बैंक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल बंद रहेंगे बैंक
  • केवल मिजोरम में रहेगी छुट्टी
  • बाकी राज्यों में खुलेंगे बैंक

Bank Holiday 7 March 2025: शुक्रवार 7 मार्च को बैंकों की छुट्टी है। कल सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टी देश भर के बैंकों के लिए नहीं है। बल्कि केवल एक राज्य के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि शुक्रवार 7 मार्च को बैंकों की छुट्टी क्यों है और किस राज्य में है। इसके अलावा हम आपको मार्च में सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की जानकारी भी देंगे।

ये भी पढ़ें -

केवल मिजोरम में रहेगी बैंकों की छुट्टी

शुक्रवार 7 मार्च को बैंकों की छुट्टी केवल मिजोरम राज्य में रहेगी। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कल मिजोरम में किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में कामकाज नहीं होगा।

क्यों मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक

कल मिजोरम में चापचर कुट (Chapchar Kut) का त्योहार मनाया जाएगा। इसी अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। Chapchar Kut का त्योहार मिजोरम में हर साल आम तौर पर मार्च में ही मनाया जाता है।

तारीखदिनकारण
7 मार्चशुक्रवारचापचर कुट
8 मार्चशनिवारदूसरा शनिवार
9 मार्चरविवाररविवार
13 मार्चगुरुवारहोलिका दहन/अट्टुकल पोंगाला
14 मार्चशुक्रवारहोली (दूसरा दिन) - धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा
15 मार्चशनिवारहोली/याओसांग दूसरा दिन
16 मार्चरविवाररविवार
22 मार्चशनिवारबिहार दिवस और चौथा शनिवार
23 मार्चरविवाररविवार
27 मार्चगुरुवारशब-ए-कद्र
28 मार्चशुक्रवारजुमात-उल-विदा
31 मार्चसोमवाररमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान

अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट ऐसे चेक

ऊपर हमने मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की लिस्ट दी है। मगर ऐसा नहीं है कि हर छुट्टी हर राज्य में लागू होगी। बल्कि अलग-अलग छुट्टी अलग-अलग राज्य के लिए होती है। ऐसे में आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि कौन-सी छुट्टी आपके राज्य के लिए है।

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article