बिजनेस

Savings Account के ये 7 टॉप फीचर्स, हर आम आदमी के लिए हैं जरूरी

Essential Features of a Savings Account: सेविंग अकाउंट केवल पैसे रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह आपकी पूरी फाइनेंशियल एक्टीविटी को आसान और सुरक्षित बनाता है। अगर आप भी सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी अपने अकाउंट के टॉप फीचर्स की जानकारी होनी चाहिए।

Image

सेविंग अकाउंट के टॉप 7 फीचर्स (Photo: iStock)

Essential Features of a Savings Account: आज के समय में सेविंग अकाउंट (Savings Account) हर व्यक्ति की वित्तीय जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यह न केवल पैसे सुरक्षित रखने का माध्यम है, बल्कि रोजमर्रा के लेनदेन को आसान बनाने और बचत पर ब्याज कमाने का भी एक बेहतर तरीका है। आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ, सेविंग अकाउंट अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक और उपयोगी हो गया है। सेविंग अकाउंट में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो इसे एक जरूरी वित्तीय टूल बनाते हैं। इस आर्टिकल में आपको आपके सेविंग अकाउंट के 7 टॉप फीचर्स को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

सेविंग अकाउंट के 7 टॉप फीचर्स

बिल भुगतान की सुविधा

सेविंग अकाउंट में BillPay जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे बिजली, पानी, मोबाइल रिचार्ज और दूसरे बिल सीधे बैंक अकाउंट से भरे जा सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और बिल भुगतान में देरी की समस्या नहीं रहती। यह सुविधा डिजिटल और ऑटोमैटिक तरीके से भी इस्तेमाल की जा सकती है।

आसान लेनदेन

सेविंग अकाउंट के जरिए पैसे भेजना और प्राप्त करना बेहद आसान है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से लेनदेन तुरंत हो जाता है। इससे कैश पर निर्भरता कम होती है और भुगतान सुरक्षित रहता है।

एटीएम सुविधा

सेविंग अकाउंट के साथ मिलने वाला डेबिट कार्ड देशभर में कहीं भी एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देता है। इसके जरिए आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा आपातकालीन जरूरतों में काफी उपयोगी होती है।

नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग

सेविंग अकाउंट के साथ नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधा मिलती है। इसके जरिए आप घर बैठे अपने अकाउंट की बैलेंस चेक कर सकते हैं और ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह सुविधा समय और मेहनत दोनों की बचत करती है।

डेबिट कार्ड की सुविधा

बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट/एटीएम कार्ड प्रदान करते हैं। इसके माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और ऑफलाइन खरीदारी आसानी से की जा सकती है। यह कार्ड अकाउंट से सीधे लिंक होता है, जिससे भुगतान सुरक्षित और तेज होता है।

ब्याज कमाने का अवसर

सेविंग अकाउंट में जमा राशि पर बैंक ब्याज देती है। यह ब्याज समय के साथ आपके पैसे को बढ़ाता है। इसलिए बचत करने के साथ-साथ आपका पैसा निवेश के रूप में भी काम करता है। बैंक ऑटो-एफडी की सुविधा भी देते हैं।

क्रॉस-प्रोडक्ट बेनिफिट्स

कई बैंक अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स को अन्य प्रोडक्ट्स जैसे लोन, डिमैट अकाउंट आदि पर विशेष ऑफर्स देते हैं। इससे अकाउंट होल्डर्स को अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलते हैं। यह सुविधा आपके पूरे बैंकिंग एक्सपीरियंस को और सुविधाजनक बनाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article