Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में भी आईपीओ मार्केट में रौनक रहेगी। अगले हफ्ते 6 आईपीओ इश्यू प्राइमरी मार्केट में खुलेंगे। इनमें ब्रिस्क टेक्नोविजन (Brisk Technovision), नोवा एग्रीटेक (Nova AgriTech), डेलाप्लेक्स लिमिटेड (DelaPlex Limited), फोनबॉक्स रिटेल (Fonebox Retail), हर्षदीप हॉर्टिको (Harshdeep Hortico) और मेगाथर्म इंडक्शन (Megatherm Induction) शामिल हैं। इनमें 23, 24 और 25 जनवरी को दो-दो आईपीओ खुलेंगे। आगे जानिए सभी आईपीओ इश्यू की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
ब्रिस्क टेक्नोविजन (Brisk Technovision)
इसका आईपीओ 23 जनवरी को खुलकर 25 जनवरी को बंद होगा। वहीं कंपनी की लिस्टिंग 31 जनवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 156 रु है। आईपीओ से कंपनी 12.48 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 800 शेयरों की एक लॉट है। यानी आपको कम से कम 800 और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।
नोवा एग्रीटेक (Nova AgriTech)
इसका आईपीओ भी 23 जनवरी को खुलकर 25 जनवरी को बंद होगा। वहीं कंपनी की लिस्टिंग 31 जनवरी को ही होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 39-41 रु है। आईपीओ से कंपनी 143.81 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 365 शेयरों की एक लॉट है।
डेलाप्लेक्स लिमिटेड (DelaPlex Limited)
इसका आईपीओ 24 जनवरी को खुलकर 29 जनवरी को बंद होगा। वहीं कंपनी की लिस्टिंग 1 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 186-192 रु है। आईपीओ से कंपनी 46.08 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 600 शेयरों की एक लॉट है।
फोनबॉक्स रिटेल (Fonebox Retail)
इसका आईपीओ भी 24 जनवरी को खुलकर 29 जनवरी को बंद होगा। वहीं कंपनी की लिस्टिंग 1 फरवरी को ही होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 66-70 रु है। आईपीओ से कंपनी 20.37 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 2000 शेयरों की एक लॉट है।
हर्षदीप हॉर्टिको (Harshdeep Hortico)
इसका आईपीओ 25 जनवरी को खुलकर 30 जनवरी को बंद होगा। वहीं कंपनी की लिस्टिंग 2 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 42-45 रु है। आईपीओ से कंपनी 19.09 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 3000 शेयरों की एक लॉट है।
मेगाथर्म इंडक्शन (Megatherm Induction)
इसका आईपीओ भी 25 जनवरी को खुलकर 30 जनवरी को बंद होगा। वहीं कंपनी की लिस्टिंग 2 फरवरी को ही होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 100-108 रु है। आईपीओ से कंपनी 53.91 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 1200 शेयरों की एक लॉट है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
