बिजनेस

IPO Open Today: तीन आईपीओ में निवेश का मौका, एक का GMP पहुंचा 154 फीसदी

IPO Open Today: रॉयल सेंस एक एसएमई आईपीओ है, जो 14 मार्च को बंद होगा, जबकि शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 68 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.86 करोड़ रु जुटाएगी।

Image

तीन आईपीओ में निवेश का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से खुले 3 IPO
  • रॉयल सेंस और सिग्नोरिया क्रिएशन में निवेश का मौका
  • पॉपुलर व्हीकल्स का पब्लिक इश्यू भी खुला

IPO Open Today: मंगलवार 12 मार्च से तीन आईपीओ इश्यू खुल रहे हैं। इनमें रॉयल सेंस, सिग्नोरिया क्रिएशन और पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज शामिल हैं। इनमें पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ मेनबोर्ड का है। वहीं रॉयल सेंस और सिग्नोरिया क्रिएशन के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। इन तीनों कंपनियों के आईपीओ 12 मार्च यानी आज से खुलकर 14 मार्च को बंद होंगे। आगे जानिए इन तीनों कंपनियों के शेयरों का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम कितना चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

रॉयल सेंस

ये एसएमई आईपीओ 14 मार्च को बंद होगा, जबकि शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 68 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.86 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी शून्य है।

सिग्नोरिया क्रिएशन

सिग्नोरिया क्रिएशन का शेयर 19 मार्च को लिस्ट होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 61-65 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.28 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। सिग्नोरिया क्रिएशन का जीएमपी 100 रु (करीब 154 फीसदी ) है, जो इसके शेयर प्राइस के ऊपरी रेट से अभी अधिक है।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज

ये आईपीओ 12 मार्च से 14 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 280-295 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 601.55 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। इसका जीएमपी 25 रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article