Upper Circuit Stocks: बुधवार को कई ऐसे शेयर रहे, जिनमें अपर सर्किट लगा। अपर सर्किट एक ट्रेडिंग प्रतिबंध है जो किसी शेयर के कारोबार की अधिकतम कीमत को सीमित करता है। यानी उस दिन वो शेयर अपर सर्किट से ऊपर नहीं जा सकता। हर शेयर का अपर सर्किट पहले से एक निश्चित प्रतिशत में तय होता है। शेयरों में अधिकतम अपर सर्किट लिमिट 20 फीसदी और कम से कम 5 फीसदी होती है। आज कई शेयरों में 20 फीसदी अपर सर्किट लगा है। इससे जिन लोगों ने इन कंपनियों में 4 लाख रु लगा रखे होंगे, वो 20 फीसदी रिटर्न के बाद 6 लाख बन गए होंगे। आगे जानिए किन शेयरों में आज 20 फीसदी मजबूती आई।
मशीनो प्लास्टिक
मशीनो प्लास्टिक का शेयर आज 183.75 रु से 220.50 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया।
एचओवी सर्विसेज लिमिटेड
वहीं एचओवी सर्विसेज लिमिटेड का शेयर भी 66.15 रु से 79.38 रु पर पहुंच गया। ये शेयर भी 20 फीसदी मजबूत हुआ।
प्रोटीन ईगॉव टेक्नो
प्रोटीन ईगॉव टेक्नो का शेयर भी 20 फीसदी उछला। इसका शेयर 1,150.10 रु से 1,380.10 रु पर पहुंच गया।
जीकेपी प्रिंटिंग एवं पैक
जीकेपी प्रिंटिंग एवं पैक का शेयर भी 20 फीसदी ऊपर चढ़ा। ये शेयर आज 11.45 रु से 13.74 रु पर पहुंच गया।
इन शेयरों में भी लगा अपर सर्किट
- पेस ई-कॉमर्स वेंट : 20.00%
- शुभम् पॉलीस्पिन : 20.00%
- बोथरा मेटल्स : 20.00%
- सीजयफाइनेंस : 20.00%
ये शेयर चढ़े 19.99 फीसदी
- सृष्टि इन्फ्रास्ट्रक्चर
- गंगा फार्मास्युटिकल
- साइबर मीडिया (इंडिया)
- तिरूपति टायर्स
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
