Bhopal: युवती से जबरन उतरवाया बुर्का, वायरल हुआ वीडियो, 2 लोग गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2021, 03:09 PM IST

Bhopal news: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन बुर्का उतारने को मजबूर किया। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

Bhopal: युवती से जबरन उतरवाया बुर्का, वायरल हुआ वीडियो, 2 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक लड़की को बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना भोपाल के इस्लामनगर गांव की है। वीडियो में भीड़ को बुर्का पहनी लड़की को परेशान करते देखा जा सकता है, जिसके साथ एक लड़का भी है। वीडियो में एक शख्स को बार-बार लड़की से बुर्का उतारने के लिए कहते सुना जा सकता है।

'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लड़की अपने दोस्त के साथ इस्लामनगर गई थी, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसे प्रताड़ित करने लगे। वे उसे बुर्का उतारने के लिए मजबूर कर रहे थे।

लड़की के साथ मौजूद लड़के ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे बुर्का उतारने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने कहा कि हालांकि, पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके कारण अब तक इस मामले में कोई आरोप नहीं जोड़ा गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!