Bhopal Rape News: भोपाल में शिक्षा का मंदिर शर्मसार, स्कूल में 8 साल की मासूम से रेप, इस हैवान ने की दरिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 06:30 PM IST

Bhopal Crime: भोपाल में एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आठ साल की छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती थी उसी स्कूल में महिला कर्मचारी के पति ने हैवानियत की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal Rape News: भोपाल में शिक्षा का मंदिर शर्मसार, स्कूल में 8 साल की मासूम से रेप, इस हैवान ने की दरिंदगी
Photo Credit: Representative Image

Rape Case In Bhopal: भोपाल के एक पॉश इलाके कोहेफिजा के सरकारी स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। साढ़े 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल के टॉयलेट में ये जघन्य वारदात हुई। पुलिस ने इस प्रकरण में स्कूल में ही रहकर झाड़ू-पोंछा करने वाली महिला कर्मचारी के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का एडमिशन स्कूल में 6 दिन पहले ही हुआ था। बता दें कि बच्ची लंच टाइम में बाथरुम के लिए गई हुई थी। तभी आरोपी लक्ष्मीनारायण धानक उसका पीछा करते हुए उसके पीछे-पीछे गया। उसने हाथ से उसकी आंखें बंद कर दी थी। फिर उसे उठाकर बाथरुम के अंदर लेकर चला गया। बता दें कि बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

टीचर से बच्ची ने रोते हुए बताई पूरी बात

बता दें कि मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची को रोता हुआ देख उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने टीचर को इस बात की जानकारी दी। टीचर ने जब पूछा तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि पीली शर्ट पहने हुए अंकल उसकी आंख बंद कर उसे बाथरुम के अंदर लेकर चले गए थे। स्कूल स्टाफ ने पुलिस में मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। तभी पता चला कि पीले रंग की शर्ट लक्ष्मी नारायण नाम के युवक ने पहनी हुई थी। पुलिस ने उसे तलाशा, लेकिन वह स्कूल में नहीं मिला। कुछ समय बाद पुलिस ने उसे पकड़  लिया।

स्कूल के सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

ज्ञात हो कि टीआई विजय सिसौदिया ने बताया है कि स्कूल कवर्ड कैंपस में है। कैंपस के अंदर ही दो बाथरुम बने हैं। एक बाथरुम का सभी बच्चे इस्तेमाल करते हैं। नए वाले बाथरुम में अंधेरा होने की वजह से बच्चे उसमें नहीं जाते। पीड़िता का एडमिशन अभी हाल ही में हुआ है इसलिए उसे पता नहीं था कि कौन से वाले बाथरुम में जाना है। वह गलती से नए वाले में चली गई। आरोपी ने वहां अंधेरा होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। टीआई विजय ने बताया है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चेक करने पर सभी मौके पर बंद मिले। स्कूल प्रबंधन का कहना कि पानी भर जाने की वजह से दो दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे बंद हुए हैं। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी स्कूल में ही अपने परिवार के साथ रहता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!