Priyanka Singh New Song Nidra Out: जानी मानी भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का नया गाना निद्रा रिलीज हो गया है और इसका वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह गाना 6 दिसंबर को प्रियंका सिंह केयूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और अब तक कई हजार बार देखा गया है। गाने को बेहद साधारण तरीके से खूबसूरत अंदाज में फिल्माया गया है। इस गाने में प्रियंका की आवाज जितनी दिलकश है, उतने ही खूबसूरत बोल हैं। गाने को लिखा है सुशांता ने जबकि इसका म्यूजिक दिया है विनीत शाह ने। प्रियंका सिंह भोजपुरी की ऐसी सिंगर हैं जिनके गाने खूब सुने जाते हैं। हर दूसरी फिल्म में प्रियंका सिंह का गाना होता है।
End of Article
