Pawan Singh New Sawan Bhojpuri Song: पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिकॉर्ड मशीन बने हुए हैं, जिस वजह से उनका कोई भी गाना कुछ ही समय में मिलियन के आंकड़े को पार कर जाता है। अभी उनका पायल देव के साथ रिलीज गाना बारिश बन जाना यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है, इसी बीच पवन का सावन स्पेशल गाना 'बेल पतईया के चटाइया' भी रिलीज के साथ लोगों के दिलो दिमाग पर छा गया। पवन का गाना 'बेल पतईया के चटाइया' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब प्लेटफॉर्म से रिलीज हुआ है। पवन का गाना 'बेल पतईया के चटाइया' बाबा भोलेनाथ के आगमन को लेकर तैयारियों से जुड़ा गाना है, जहां यह पूछा जा रहा है कि जब बाबा भोलेनाथ आएंगे, तब उन्हें कहां स्थान ग्रहण कराया जाएगा। क्योंकि बाबा भोलेनाथ सामान्य देव नहीं हैं। इस पर पवन सिंह कहते हैं कि बाबा को बेल पत्र की चटाई पर विराजमान कराया जाय। इस गाने को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।
Pawan Singh Sawan Bol Bam Song: रिलीज होते ही छाया पवन सिंह का सावन कांवर भोजपुरी गाना 'बेल पतईया के चटाइया'
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 1, 2021, 03:35 PM IST
