Pawan singh Sawan ke Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया सावन का गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में भक्त शंकर भगवान की मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं- कमरिया हिला के। कुछ ही घंटे में गाने को एक लाख 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सावन के महीने में ये गाना डीजे पर धूम मचाने को तैयार है। गाने को पवन सिंह ने गाया है जबकि इसे शिल्पी राघवानी, रितु चौहान और सोना पांडे पर फिल्माया गया है। गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। पंकज सोनी के निर्देशन में तैयार हुआ ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
End of Article
