Holi Bhojpuri Song: खेसारी के नए होली गीत 'भतार सखी बहरे बा' ने जमाया रंग, देखें जबरदस्त वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 12:41 PM IST

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song Bhatar Sakhi Bahre Ba: होली के त्यौहार से पहले भोजपुरी सिनेमा ने अपनी कमर कस ली है। यूट्यूब पर आए दिन रंग भरे गाने रिलीज हो रहे हैं।

Holi Bhojpuri Song: खेसारी के नए होली गीत 'भतार सखी बहरे बा' ने जमाया रंग, देखें जबरदस्त वीडियो

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song Bhatar Sakhi Bahre Ba: होली के त्यौहार से पहले भोजपुरी सिनेमा ने अपनी कमर कस ली है। यूट्यूब पर आए दिन रंग भरे गाने रिलीज हो रहे हैं। गानों को रिलीज करने के मामले में खेसारी लाल यादव सबसे अव्वल हैं। एक सप्ताह में उनके कई गाने आए हैं और आज एक नया गाना भतार सखी बहरे बा रिलीज हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ महिमा सिंह और रितु चौहान नजर आ रही हैं। गाना जबरदस्त है और बोल भी लाजवाब हैं। गाने का म्यूजिक कमाल का है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव दोनों अदाकाराओं संग होली खेल रहे हैं। गाने के बोल यादव मुकेश ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक रोशन हेगडे का है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!