Khesari-Amrapali Song: खेसारी लाल की मुस्कान ने जीता आम्रपाली का दिल, पिया जी मुस्की गाने में दिखी केमेस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 07:32 AM IST

Bhojpuri Song Piya Ji Ke Muski: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका नाम है ‘पिया जी के मुस्की’। गाने में आम्रपाली और खेसारी की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

Khesari-Amrapali Song: खेसारी लाल की मुस्कान ने जीता आम्रपाली का दिल, पिया जी मुस्की गाने में दिखी केमेस्ट्री
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal and Amrapali Dubey Song Piya Ji Ke Muski: भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयाह है। लेकिन फिल्म के पहले इसके गाने रिलीज हो रहे हैं जोकि जमकर धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक गाना रिलीज किया गया था जिसका नाम है ‘पिया जी के मुस्की’। ये गाना रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने में आम्रपाली और खेसारी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

वैसे तो खेसारी के हर गाने को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। खेसारी का शायद ही कोई ऐसा गाना होगा, जो फैंस का दिल जीतने में कामयाब न रहा हो। वहीं आम्रपाली दुबे अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। ऐसे में खेसारी और आम्रपाली की दमदार जोड़ी को एक साथ देखना वाकई दिलचस्प है।

खूब पसंद किया जा रहा पिया जी के मुस्की गाना

डोली सजा के रखना फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें पिया जी के मुस्की फिल्म का पहला गाना है। गाने को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका सिंह ने इस गाने को गाया है। लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं और संगीत रजनीश मिश्रा का है। गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और जल्द ही यह मिलियन क्लब में शामिल होने वाला है। गाने को SRK MUSIC के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

बात करें खेसारी और आम्रपाली के मचअवेटेड फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ के बारे में तो इस फिल्म को लेकर दोनों लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर 02 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आम्रपाली और खेसारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रक्षा गुप्त, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, रीना रानी, अयाज खान और विद्या सिंह जैसे कलाकर भी फिल्म में हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!