Khesari Lal ka naya gana: खेसारी लाल का गाना 'कमरिया कोका-कोला' बना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 07:36 PM IST

Bhojpuri Actor Khesari Lal: फेमस भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव एक बार फिर से इंटरनेट पर छा गए हैं। उनका नया सॉन्ग कमरिया कोका-कोला रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। कुछ ही घंटों में लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

Khesari Lal ka naya gana: खेसारी लाल का गाना 'कमरिया कोका-कोला' बना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड

kamariya coca cola Trending Song: फेमस भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव एक बार फिर से एक शानदार गाना अपने फैंस के लिए लाए हैं। ये खेसारी का ही जादू है कि टी-सीरीज की ओर से प्रस्तुत उनका नया गाना 'कमरिया कोका- कोला' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। देखते ही देखते ये गाना यूट्यूब टॉप ट्रेंड बन गया और मात्र छह घंटे में इसे 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इतना ही नहीं एक लाख से ज्यादा लोग अब तक इस गाने को लाइक कर चुके हैं। कमरिया कोका कोला में खेसारी के साथ खूबसूरत मॉडल नयामत हांडा नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है और इस गाने में देखते ही बन रही है। इस डांसिंग नंबर को म्यूजिक दिया है विनय विनायक ने। लिरिक्स यादव राज के हैं। डायरेक्शन दीपेश डीजी का है। 


मिले लाखों व्यूज, फैंस दे रहे बधाई

इस गाने ने एक बार फिर से खेसारी के फैंस का दिल जीत लिया है। बीते कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर इस गाने को 9 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं 21 हजार से ज्यादा लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं। कुछ फैंस जहां लिख रहे हैं कि आपकी आवाज में जादू है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि खेसारी नाम नहीं, ब्रांड है। सैकड़ों फैंस खेसारी को 'आईलवयू' लिखकर अपना प्यार जता रहे हैं और सुपर हिट सॉन्ग के लिए बधाई दे रहे हैं। फॅैंस का दावा है खेसारी का यह गाना सिर्फ बिहार और भारत में ही नहीं दुनियाभर में अपना जादू बिखेरेगा।  

पहले भी दे चुके हैं कई हिट नंबर 

आपको बता दें कि खेसारी भोजपुरी सिंगर होने के साथ ही एक्टर भी हैं। खेसारी को भोजपुरी संगीत जगत में पहचान उनकी हिट म्यूजिक एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया और फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार बन गए। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज खेसारी के लाखों फैंस उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!