Bhojpuri Actress Neha Malik Bold Look: इंटरनेट सेंसेशन और भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बोल्ड व बिकिनी अवतार से नेहा फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती। यही कारण है कि भोजपुरी की तमाम एक्ट्रेसेस में नेहा मलिक की चर्चा सबसे ज्यादा होती है। सोशल मीडिया पर नेहा मलिक ने हॉट फोटो और वीडियो शेयर कर सारी हदें पार कर डाली हैं। कम समय में ही वह इतनी पॉपुलर हो गईं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या में भी इजाफा हुआ। बात करें इंस्टाग्राम की तो नेहा के इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जोकि भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी, पूनम दुबे, आम्रपाली, काजल राघवानी जैसी एक्ट्रेसेस से भी कहीं ज्यादा है।
इतनी है फैन फॉलोविंग

नेहा की फैन फॉलोइंग को देखते हुए ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लोगों के बीच कितनी मशहूर हैं। लेकिन उन्हें ये पॉपुलैरिटी फिल्मों से ज्यादा बोल्ड लुक से मिली। फैंस के बीच नेहा के लुक को लेकर ऐसा क्रेज है कि सभी बेसब्री से उनके पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। नेहा वैसे तो हर तरह के अटायर में फोटोज शेयर करती हैं, लेकिन बिकनी लुक से उनका इंस्टाग्राम भरा पड़ा है। बोल्डनेस के मामले में भोजपुरी सिनेमा की नेहा बॉलीवुड तो क्या हॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

काम के मोर्चे पर बात करें तो नेहा मलिक ने 2016 में फिल्म 'भनवानी का जाल' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने 'तेरे मेरे दरमियान' में भी नेहा काम कर चुकी हैं और इसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। इसके अलावा नेहा 'धुप में ना चल', 'सखियां', 'ठुमका गाना', 'लुत के ना आना', 'इश्क करले', 'एटीएम दी मशीन', 'मेरी वली सरदारनी' और 'कुर्ता पाजामा' जैसे कई म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं।

