पवन सिंह - सलीम सुलेमान का एक और गाना 'याद आती नहीं' रिलीज, कुछ ही घंटों में हुआ ट्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 08:42 PM IST

Pawan Singh Bhojpuri Song Yaad Aati Nahi Hai: पवन सिंह का गाना 'याद आती नहीं' रिलीज होने के साथ ही टॉप 15  में ट्रेंड भी करने लगा है। गाने एक ही दिन में एक मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने वाला है।

पवन सिंह - सलीम सुलेमान का एक और गाना 'याद आती नहीं' रिलीज, कुछ ही घंटों में हुआ ट्रेंड

Pawan Singh Song Yaad Aati Nahin: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी का नया गाना 'याद आती नहीं', रिलीज हुआ है। यह हिंदी गाना सलीम सुलेमान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। गाना रिलीज होने के साथ ही टॉप 15  में ट्रेंड भी करने लगा है। पवन सिंह के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है, जिसकी बराबरी भोजपुरी जगत से अभी तक किसी ने नहीं की है। 

पवन सिंह (Pawan Singh song) के इस इमोशनल म्यूजिक वीडियो  को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है। गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है। इनका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और एक दिन में ही ये 1 मिलियन व्यूज पार करने वाला है। पवन, इसमें पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा (Priyanka Khera) के प्यार में नजर आ रहे हैं। मगर वो पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है। पवन एक दम टूट जाते हैं। 

'बबुनी तेरे रंग में' ने मचाई थी धूम
आपको बता दें कि सलीम सुलेमान और पवन सिंह का कोलेब्रेशन इससे पहले गाना 'बबुनी तेरे रंग' में देखने को मिला था, जो खूब वायरल हुआ था। उसके बाद अब एक बार फिर से दोनों की दस्तक ने उनके फैंस के बीच जुनून पैदा कर दिया है। अगर आपने भी कभी प्यार किया है और दिल टूटा है तो यकीन मानिए गाने के लिरिक्स इतने प्यारे हैं कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

वायरल हुआ था वीडियो
पवन सिंह का हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह अपने दिव्यांग फैन के साथ सड़क के किनारे बैठे हैं और बाद में उन्हें वे अपने घर में ले जाकर खाना खिला रहे हैं। दरअसल बेगूसराय जिले में बीहट का रहने वाला कुंदन, पवन सिंह के फैन हैं। शरीर से कुंदन दिव्यांग हैं।

Pawan Singh Song

पवन को जानकारी मिली कि एक दिव्यांग उनके घर के बाहर 3 दिनों से बैठा और वह पवन सिंह से मिलने बिहार से आया है। पवन तुरंत मिलने नीचे पहुंचे और जमीन पर बैठ कर खूब सारी बातें की।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!