Priyanka Singh को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का ग्रीन सिनेमा अवार्ड, इस भोजपुरी गाने के लिए मिला सम्‍मान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 07:42 AM IST

भोजपुरी सिनेमा में प्रियंका सिंह ने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा दौर की वह सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका मानी जाती हैं।

Priyanka Singh को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का ग्रीन सिनेमा अवार्ड, इस भोजपुरी गाने के लिए मिला सम्‍मान

Priyanka Singh got Best Playback Singer Female at green cinema awards: भोजपुरी सिनेमा में प्रियंका सिंह ने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा दौर की वह सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका मानी जाती हैं। इन्होंने एक से बढ़कर लोकप्रिय एवं हिट्स गाने दिए हैं। भोजपुरी के पुरुष सिंगर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित सभी बड़े सिंगरों के साथ प्रियंका युगलबंदी करती आई हैं। खासकर पवन सिंह के साथ गाए इनके गानों को बेहद पसंद किया जाता है।  

भोजपुरी की जानी-मानी गायिका प्रियंका सिंह को 'बेस्ट प्ले बैक सिंगर फिमेल' का अवार्ड मिला है। अपनी खनकती एवं जादू भरी आवाज के लिए मशहूर प्रियंका को यह सम्मान ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड की ओर से मिला है। यह पुरस्कार उन्हें भोजपुरी फिल्म दुलहन वही जो पिया मन भाए के गाने 'बलम जी, हो जइब गुलरी के फूल' के लिए मिला है। मुंबई में यह सम्मान उन्हें मशहूर गायक उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण ने दिया। 

इससे पहले उन्हें 'सबरंग फिल्म अवार्ड' की ओर से चौथी बार बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था। प्रियंका को ये अवॉर्ड फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना 3' के गाने 'पातर पातर पान के डंटी' के लिए मिला था। प्रियंका अब तक आईबीएफए सहित प्लेबैक के कई मशहूर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। अवॉर्ड लेने के बाद प्रियंका सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार मैं मेरे स्व. पिता, मां, परिवार, मेरे गुरुजन, फ़िल्म जगत के सारे संगीतकार, गीतकार, निर्माता, निर्देशकों को समर्पित करती हूं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!