Pawan Singh Net Worth: बॉलीवुड सिंगर्स से कम नहीं है भोजपुरी गायक पवन सिंह के ठाट, एक गाने की लेते हैं इतनी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2021, 11:21 AM IST

Bhojpuri singer pawan singh: भोजपुरी जगत में पवन सिंह एक जाना माना नाम हैं। वह एक्टिंग एवं सिंगिंग के जरिए लोगों का दिल जीतते हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकार हैं।

Pawan Singh Net Worth: बॉलीवुड सिंगर्स से कम नहीं है भोजपुरी गायक पवन सिंह के ठाट, एक गाने की लेते हैं इतनी फीस

Bhojpuri singer pawan singh net worth: एंटरटेनमेंट में बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी गानों की भी जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि वहां की इंडस्ट्री भी तेजी से ग्रोथ कर रही है। ऐसे में वहां के कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। भोजपुरी जगत के सुपरस्‍टार सिंगर पवन सिंह भी ऐसे ही कलाकारों में शुमार हैं। उनके ठाट किसी बॉलीवुड सिंगर से कम नहीं है। वे महज एक गाने के लिए लाखों रुपए लेते हैं। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताएंगे। 

37 करोड़ के हैं मालिक 

गायक पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े सुपर स्टार सिंगर हैं। वह खेसारी लाल यादव से भी ज्‍यादा हिट हैं। उनकी नेटवर्थ 5 मिलिनयन यानि करीब 37 करोड़ रुपए हैं। वे लग्‍जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास  4 करोड़ के बंगले के अवाला 2 स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर और एक 90 लाख की मर्सिडीज है। पवन सिंह को घोड़ों का भी शौक है। इसलिए उनके पास घोड़ा भी है। 

एक गाने की लेते हैं इतनी फीस 

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह सबसे महंगे सिंगर हैं। वह एक गाने के लिए करीब 3 से 4 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा व एल्बमों से भी कमाई करते हैं। इसके लिए भी उनकी फीस लगभग इतनी ही है। 

इन गानों ने दिलाई शोहरत 

पवन सिंह का ब्‍लॉकबस्‍टर गाना लॉलीपॉप साल साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसके जरिए वह देश-विदेश में फेमस हो गए थे। इसके अलावा छलकत हमरो जवनिया, राते दिया बुताके और हीरो के होली जैसे जबरदस्‍त गानों ने उन्‍हें खास पहचान दिलाई। पवन सिंह के कई ऐसे गाने हैं जिन्हें यूट्यूब पर 100 करोड़ बार से ज्यादा बार देखा गया है।

एक्टिंग में भी महारथ 

पवन सिंह महज गाना ही नहीं गाते, बल्कि वे अभिनय भी करते हैं। उन्‍होंने एक्टिंग में सबसे पहले हाथ साल 2006 में 'रंगली चुनरिया' से आजमाया था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2011 में 'देवरा बड़ा सतोला' रिलीज हुई। ये हिट साबित हुई, तभी से वह सुपरस्टार बन गए। हालांकि एक्‍टर बनने के बाद भी उन्होंने अपनी गायकी नहीं छोड़ी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!