Khesari Lal Gym Look: खूब चर्चा में है खेसारी लाल यादव का जिम लुक, बॉडी देख की जा रही रणबीर कपूर से तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 07:21 AM IST

Khesari Lal Gym Photo: भोजपुरी के खेसारी लाल यादव अपने गानों और फिल्मों को लेकर तो खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन इनदिनों वह अपनी दमदार और पावरफुल बॉडी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल के जिम लुक में कई तस्वीरें वायरल हो रही है...

Khesari Lal Gym Look: खूब चर्चा में है खेसारी लाल यादव का जिम लुक, बॉडी देख की जा रही रणबीर कपूर से तुलना
Photo Credit: Instagram

Khesari Lal Yadav Gym Look Photos: आजकल लोगों के बीच बॉडी बनाने का ट्रेंड खूब चल रहा है जिस कारण लोग घंटों जिम में समय बिताते हैं। हालांकि इसके लिए खूब मेहनत भी करनी पड़ती है। बॉलीवुड में भी बॉडी बनाने का ट्रेंड सालों से चल रहा है। सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और रणबीर कपूर जैसी कई एक्टर्स अपनी बॉडी को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव भी अपनी दमदार बॉडी को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं। खेसारी लाल अपनी आवाज और एक्टिंग से पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। लेकिन इनदिनों उनका जिम लुक खूब पसंद किया जा रहा है। इंटरनेट पर जिम लुक में खेसारी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

ऋतिक और रणबीर से हो रही खेसारी के बॉडी तुलना

खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर जब अपमा जिम लुक दिखाया तो सभी हैरान रह गए। लोग उनकी परफेक्ट बॉडी देख बॉलीवुड स्टार्स से तुलना कर रहे हैं। कोई खेसारी लाल के कट्स देख उन्हें ऋतिक रोशन कह रहा है तो कोई उनकी बाइसेप देख उनकी तुलना रणबीर कपूर के शमशेरा लुक से कर रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया खेसारी का जिम लुक

वैसे तो खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन उनके गाने ट्रेंड होते रहते हैं। लेकिन इनदिनों खेसारी का जिम लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में खेसारी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्जिश करते हुए फोटो शेयर की थी। फोटो में खेसारी के सिक्स पैक एब्स और बॉडी कट्स देखे जा सकते हैं। फोटो को शेयर करते हुए खेसारी ने कैप्शन में लिखा- ‘ठीक बा नु की.. अउरी’? बता दें कि ठीक बा नु खेसारी लाल का एक भोजपुरी गाना है।

सलमान खान के जबरा फैन हैं खेसारी

खेसारी लाल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश के अलावा पूरे देश में खेसारी की फैन फॉलोइंग देखी जा सकती है। खेसारी लाल की दमदार बॉडी को देख युवा भी उनसे इंस्पायर होते हैं। लेकिन खेसारी लाल बॉलीवुड के सलमान खान के बड़े फैन हैं। उन्होंने कई बार यह बात कही है कि, सलमान खान बॉलीवुड के माचोमैन हैं और वे उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। खेसारी का कहना है कि सलमान खान की तरह बॉडी बनाने के लिए ही उन्होंने जिम ज्वाइन किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!