New bhojpuri song: रिलीज हुआ खेसारी लाल का नया गाना ट्यूशन वाली, Neha Raj ने दी है आवाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 11:03 AM IST

New bhojpuri song Tuition Wali release: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

New bhojpuri song Tuition Wali release: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी इंतजार के बीच खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है जिसके बोल हैं- ट्यूशन वाली। इस गाने को नेहा राज ने आवाज दी है। खेसारी लाल यादव और नेहा राज दोनों की ही लोकप्रियता जबरदस्त है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ घंटे के अंदर ही इस गाने को 3 लाख 60 हजार व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल पवन दुबे ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। गाने में खेसारी लाल यादव का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!