Bhojpuri Actress Career:आम्रपाली और निधि समेत इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 05:28 PM IST

Bhojpuri Actress Starting Career: भोजपुरी फिल्मों की कई एक्ट्रेस पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में काम करने से पहले ये एक्ट्रेस टीवी शो के जरिए घर-घर पहचान हासिल कर चुकी हैं।

Bhojpuri Actress Career:आम्रपाली और निधि समेत इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Starting Career With Tv Show: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब देशभर में पॉपुलर हो रही है। फिल्म जगत में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा पॉपुलर है। अगर बात करें रीजनल फिल्म इंडस्ट्री की तो इनमें सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्मों को पसंद किया जाता है। भोजपुरी कलाकारों की वजह से ही भोजपुरी इंडस्ट्री देश-दुनिया में लोकप्रिय हो रही है। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस की  पॉपुलैरिटी भी कम नहीं हैं। ये अपनी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के मामले में अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कई भोजपुरी एक्ट्रेस इतनी पॉपुलर हैं कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं।

भोजपुरी फिल्मों से जुड़ी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो फैंस के बीच खूब मशहूर हैं और आज किसी पहचना की मोहताज नहीं। इन एक्ट्रेस ने न सिर्फ यूपी-बिहार जैसे क्षेत्रों में बल्कि दुनियाभर में पहचान हासिल की। लेकिन इन एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की और घर-घर पहचान हासिल की। इस लिस्ट में भोजपुरी की आम्रपाली दुबे और निधि झा समेत कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। जानते हैं इन एक्ट्रेस के शुरुआती करियर के बारे में।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह भोजपुरी सिनेमा का बड़ा और जाना माना चेहरा बन चुकी हैं जो आज लोगों के बीच खूब मशहूर हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली की जोड़ी निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है। आम्रपाली भोजपुरी के कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं और कई हिट फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। भोजपुरी क्वीन के नाम से से मशहूर आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्हें सबसे पहली बार 2008 में टीवी धारावाहिक ‘सात फेरे’ में देखा गया था। इसके बाद आम्रपाली को ‘रहना है तेरी पलकों की छांव’ और ‘मायका’ में देखा गया। इसके बाद 2014 में आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया।

निधि झा (Nidhi Jha)

निधि झा को भोजपुरी सिनेमा जगत में खूब पहचान मिली। पहचान के साथ ही उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया नाम भी मिला। भोजपुरी फैंस के बीच निधि झा को लूलिया गर्ल के नाम से जाना जाता है। लेकिन भोजपुरी में फिल्मों में काम करने से पहले निधि ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। निधि ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से की। इसके बाद निधि ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘अदालत’, ‘बेइंतहा’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘आहट’ जैसे धारावाहिकों में नजर आई। साल 2016 में निधि झा भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

श्वेता तिवारी भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। वह कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन श्वेता को असली पहचान टीवी इंडस्ट्री से ही मिली। श्वेता को ‘हमार सैंया हिंदुस्तानी’’ऐ भौजी के सिस्टर’ और ‘सबसे बड़ा रुपैया’ जैसी भोजपुरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन श्वेता ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक से की। साल 1999 में श्वेता पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘कलीरें’ में नजर आई थी। इसके बाद श्वेता को दूरदर्शन के एक और शो ‘आने वाला पल’ में देखा गया। इसके बाद भी श्वेता ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया और इसके जरिए घर-घर पहचान हासिल की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!