सनी लियोन को टक्कर देती है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी सिंह, बोल्डनेस में नहीं है कोई जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 08:08 PM IST

Bhojpuri Actress Sunny Singh Boldness: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी सिंह सनी लियोन से कम नहीं हैं। जी हां, सनी सिंह किसी भी मामले में सनी लियोन से पीछे नहीं हैं। बोल्डनेस से लेकर लुक तक सनी सिंह बिल्कुल सनी लियोन जैसी हैं और शक्ल सूरत भी काफी मिलती जुलती है।

सनी लियोन को टक्कर देती है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी सिंह, बोल्डनेस में नहीं है कोई जवाब

 Sunny Singh Boldness: भोजपुरी इंडस्ट्री की सनी सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सनी लियोन को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। अब चाहे वह उनकी खूबसूरती हो या बोल्डनेस हो, किसी भी तरीके से सनी सिंह सनी लियोन से कम नहीं आंकी जा रही हैं। सनी सिंह का एक नाम पल्लवी भी है। सनी सिंह उस वक्त सुर्खियों में आईं जबसे उन्होंने बिहार में दारू बैन पर गाना गाया था और इस गाने में वह भोजपुरी एक्टर ऋषभ कश्यप के साथ नजर आई थीं। इस गाने के हिट होते ही सनी सिंह भी हिट हो गईं। सोशल मीडिया पर उनका गाना तलका मचा दिया था और कम समय में ही लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो गया था। इसके बाद लोग उनकी तुलना बॉलीवुड की सनी लियोन से करने लगे थे। सनी सिंह ने भी जब सनी लियोन को देखा तो उन्हें भी इस बात का एहसास हुआ कि वह बिल्कुल उनकी तरह दिखती हैं।

सनी सिंह अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी कोई ना कोई फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। ऐसे में अब उन्होंने बोल्डनेस के बाद ग्लैमरस का तड़का लगाया है। जोकि किसी भी तरीके से सनी लियोन से कम नही। अपनी ग्लैमरस अदाओं से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं। इसलिए भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें सनी लियोनी का दर्जा दे रखा है। वहीं अगर आप बोल्डनेस के मामले में सनी सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो उनकी सारी तस्वीरें बोल्डनेस से भरपूर है।

सनी सिंह ने शेयर की बाथटब की फोटो

एक फोटो में सनी सिंह बाथटब में लेटी नजर आ रही है। उनकी ऐसी कई तस्‍वीरों हैं जिनमें कुछ इसी तरह अंदाज और लुक देखने को मिलता है।सनी अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस की जान निकाल देती है। सबसे अलग बात यह रही कि सनी सिंह का माता-पिता द्वारा रखा नाम प्राची सिंह है लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में इनके पुलिस को देख कर लोगों ने इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री सनी लियोन का दर्जा देते हुए सनी सिंह बोलना शुरू कर दिया, और तब से अब तक यह इसी नाम से मशहूर हो गई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!