Prachi Singh Latest photo: मॉनसून एंजॉय कर रहीं भोजपुरी की सनी लियोनी, लेटेस्ट तस्वीरें से जीता फैंस का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 01:54 PM IST

Prachi Singh Photos: मॉनसून शुरू हो चुका है। बरसात की इस बारिश में भोजपुरी की प्राची सिंह भी भीगती हुई नजर आई। मॉनसून इंजॉय करते हुए प्राची की कई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

Prachi Singh Latest photo: मॉनसून एंजॉय कर रहीं भोजपुरी की सनी लियोनी, लेटेस्ट तस्वीरें से जीता फैंस का दिल
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Prachi Singh: मानसून की ठंडी हवाएं और बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है। बरसात की पहली बारिश में भीगना और इंजॉय करना भला किसे पसंद नहीं होता। बरसात की पहली बारिश को न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स भी खूब इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी की बेहद खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस प्राची सिंह भी बरसात में भीगती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। प्राची की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टी-शर्ट और डेनिम की शॉर्ट पहनी हुई है।

वैसे तो प्राची का लुक हमेशा ही फैंस के बीच छाया रहता है। लेकिन बरसात के मौसम में प्राची अपने इस लेटेस्ट लुक से कहर बरपा रही है। बता दें कि प्राची ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है वह लोनावला की है। डेनिम शॉर्ट्स और क्रीम कलर के टी-शर्ट में प्राची तस्वीरों में खूब पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें बेहद लाइट मेकअप में देखा जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं दिख रही।

प्राची को कहा जाता है भोजपुरी की सनी लियोनी

प्राची सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब मशहूर हैं। अपने स्टाइल और फैशन सेंस से वह न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। वह इतनी हॉट है कि उन्हें भोजपुरी की सनी लियोन के नाम से भी जाना जाता है। प्राची कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं। लेकिन काम के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब एक्टिविटी देखने को मिलती है।  

प्राची सिंह का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर बात करें तो प्राची सिंह भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं। इस वक्त उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। प्राची जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘कोहिनूर’ में नजर आएंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन नरेंद्र सिंह बिष्ट कर रहे हैं और निर्माता प्रमोद सिंह हैं। इसके अलावा प्राची को ‘मेरे प्यार से मिला दिल’ और ‘पांच महरिया’ जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!