Monalisa Photo: नो मेकअप लुक में भी मोनालिसा ने जीता फैंस का दिल, क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में दिखा बोल्ड अवतार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 07:41 AM IST

Monalisa Bold Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मनालिसा का सिजलिंग अवतार हमेशा ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। आए दिन एक्ट्रेस अपनी बोल्ड फोटो वीडियो से फैंस की धड़कने बढ़ाती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने नो मेकअप लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं।

Monalisa Photo: नो मेकअप लुक में भी मोनालिसा ने जीता फैंस का दिल, क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में दिखा बोल्ड अवतार
Photo Credit: Instagram

Monalisa No Makeup Photos: मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मोनालिसा अपने हॉट अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोगों को उनका ब्यूटीफुल और बोल्ड लुक काफी पसंद आता है। वैसे तो मोनालिसा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमें उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है। लेकिन हाल ही में मोनालिसा ने नो मेकअप लुक में अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी जिसे लेकर वह चर्चा में बनी हुई है। नो मेकअप लुक में मोनालिसा की ये लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में भरपूर बोल्डनेस का तड़का भी लगा रही है।

मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में दिखा हॉट अवतार

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उसमें व मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक कलर की शॉर्ट स्कर्ट के साथ पर्पल शेड वाली डीपनेक क्रॉप टॉप पहनी हुई है। इस ड्रेस में वह बेहद हॉट लग रही हैं। मोनालिसा सोफे में लेट कर खूब पोज दे रही है। इस लुक एक उन्होंने एक नहीं बल्कि कई फोटो शेयर किए है। मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

नो मेकअप में मोनालिसा की ब्यूटी

इन तस्वीरों में मोनालिसा को नो मेकअप लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने चेहरे पर जीरो मेकअप किया है। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके लुक को लेकर कई तरह के कमेंट किए। कुछ लोग उनके फिगर के कायल हो गए तो कुछ ने नो मेकअप लुक में भी मोनालिसा की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। नो मेकअप लुक में मोनालिस की इन तस्वीरों को अब तक 69 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

काम के मोर्च पर बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह इन दिनों हिंदी टीवी शो के जरिए घर-घर पहचान बना रही हैं। हाल ही में मोनालिसा ने बेव सीरीज ‘धप्पा’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। धप्पा के बाद एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘रात्रि के यात्री 2’ में नजर आने वाली हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!