Monalisa Reels Video: ट्रेडिंग सॉन्ग पर सबसे ज्यादा रील बनाती हैं मोनालिसा, देखें लेटेस्ट Reels वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 07:14 PM IST

Monalisa Instagram Reels: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बोल्ड फोटो-वीडियो शेयर करने के साथ ही वह ट्रेडिंग और नए-पुराने गानों पर खूब रील्स बनाती हैं।

Monalisa Reels Video: ट्रेडिंग सॉन्ग पर सबसे ज्यादा रील बनाती हैं मोनालिसा, देखें लेटेस्ट Reels वीडियो
Photo Credit: Instagram

Monalisa Instagram Reels Videos list: भोजपुरी क्वीन मोनालिसा अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक को लेकर खूब चर्चा में बनी रहती है। फैंस के बीच मोनालिसा अपने इसी अंदाज को लेकर खूब फेमस है। यही कारण है कि भोजपुरी की अन्य एक्ट्रेस की तुलना में इंस्टाग्राम पर उनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती है, जो पलभर में ही वायरल हो जाती है। फोटो-वीडियो के अलावा रील्स के मामले भी वह सबसे आगे है। वायरल और ट्रेंड हो रहे नए-पुराने गाने पर मोनालिसा रील्स ना बनाए ऐसा भला हो ही नहीं सकता। भारत में टिक टॉक के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज पहले से काफी बढ़ गया है। अब यूजर्स से लेकर तमाम स्टार्स भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने लगे हैं, मोनालिसा भी इन्हीं में एक है। यही कारण है कि उन्हें भोजपुरी क्वीन के साथ ही इंस्टा की रील्स क्वीन भी कहा जाता है।

खास बात तो यह है कि मोनालिसा रील्स बनाने के लिए परफेक्ट टाइम या लोकेशन की तलाश में नहीं रहती है। बल्कि जब वह रील्स बनाती है तो टाइम और लोकेशन खुद ही परफेक्ट हो जाता है। वैनिटी वैन, जिम, फिल्म सेट, शूटिंग के दौरान, मेकअप रूम, गार्डन और बेडरूम से लेकर सभी जगह मोनालिसा रील्स बनाने के लिए हर वक्त तैयार रहती है। फोटो-वीडियो के साथ ही उनके रील्स वीडियो भी इंस्टाग्राम पर भरे पड़े हैं। वैसे तो मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर सैकड़ों की तादाद में आपको रील्स मिलेंगे। लेकिन यहां हम आपको दिखा रहे हैं मोनालिसा ने वो टॉप 5 रील्स जिन्हें फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया और यह रील्स सबसे ज्यादा वायरल हुई।

60-70 दशक के गाने पर मोनालिसा का ये रील

सिर्फ नए ही नहीं बल्कि पुराने गानों पर भी मोनालिसा का जलवा खूब चलता है। 60-70 दशक के फेमस गाने ‘ये रेशमी जुल्फों का अंधेरा’ पर भी मोनालिसा ने बेहद खूबसूरती से रील बनाया। इसमें वह ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आ रही है। इस लुक में मोनालिसा डायन शो की मोहना के रोल में दिख रही है।

वैनिटी वैन में दुल्हन बनीं मोनालिसा

वैनिटी वैन में तैयार होते हुए मोनालिसा ने ‘सबकी बारातें आई’ गाने पर इस रील को बनाया है। वह लाल जोड़ा पहन दुल्हन की तरह मेकअप करा रही हैं। तैयार होने के बाद मोनालिसा वैन से बाहर आती हैं और अपना फाइनल लुक दिखाती हैं।

5 मिलियन फॉलोअर्स पर मोनालिसा की खुशी

इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स कंप्लीट होने की खुशी में मोनालिसा ने ‘बेकाबू’ गाने पर यह रील बनाई है। केक ,बैलून और डेकोरेशन के साथ मोनालिसा ने फैंस के साथ इस जश्न को मनाया। बता दें कि फिलहाल मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

नाइट ड्रेस में दिलरुबा बनीं मोनालिसा

धूम फिल्म के ‘दिलरुबा’ गाने पर मोनालिसा इस रील में बोल्ड अवतार में नजर आ रही है। उन्होंने नाइट ड्रेस पहनी हुई है और बेडरूम से लेकर बालकनी तक अपने बोल्डनेस का जलवा बिखेर रही है।

मोनालिसा ने दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन

लाल साड़ी पहन मोनालिसा का यह रील वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया गया। निया शर्मा के ‘फूंकले’ गाने पर मोनालिसा ने इस रील को बनाया। इसमें उनका जबरदस्त डांस के साथ एक्सप्रेशन भी देखने को मिल रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!